लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: JEE Main के परीक्षार्थी अब आवेदन फार्म में एग्जाम सेंटर में कर सकेंगे बदलाव, जानें कैसे

By भाषा | Updated: April 9, 2020 18:27 IST

प्रशासनिक कारणों से दूसरे शहर भी आवंटित किये जा सकते हैं और इस बारे में एनटीए का निर्णय अंतिम होगा।

Open in App

नयी दिल्ली: कोविड-19 के कारण उत्पन्न स्थिति एवं जेईई (मुख्य) 2020 के परीक्षार्थियों को पेश आने वाली परेशानियों के मद्देनजर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने आनलाइन आवेदन फार्म को अब 14 अप्रैल तक उपलब्ध रखने का फैसला किया है ताकि छात्रों को आवेदन में सुधार एवं परीक्षा केंद्रों की पसंद में बदलाव करने की सहुलियत मिल सके। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न संकट के दौर में मुझे मिल रहे सुझावों में कई परीक्षार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के प्रमुख से परीक्षा केंद्रों को बदलने की इच्छा प्रकट की हैं। उनके इस अनुरोध को ध्यान में रखते हुए मैंने एनटीए अध्यक्ष को इस पर गौर करने और उनका मार्गदर्शन करने का निर्देश दिया है।’’

इसके बाद मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जेईई (मुख्य) 2020 के आवेदन में सुधार के संबंध में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के 1 अप्रैल 2020 के सार्वजनिक नोटिस को आगे बढ़ाते हुए आज एनटीए ने आवेदन फार्म में सुधार के दायरे को और बढ़ा दिया है और अब इसमें परीक्षा केंद्र के शहरों की पसंद को इसमें शामिल किया है।

इसमें कहा गया है कि एनटीए आवेदन फार्म में परीक्षार्थियों द्वारा चुने गए परीक्षा केंद्र के अनुरूप उपलब्ध क्षमता के आधार पर आवंटन का प्रयास करेगा । हलांकि प्रशासनिक कारणों से दूसरे शहर भी आवंटित किये जा सकते हैं और इस बारे में एनटीए का निर्णय अंतिम होगा।

मंत्रालय के अनुसार, जेईई (मेन) के सभी उम्मीदवारों के ध्यान में यह बात लायी जाती है कि आवेदन फार्म में सुधार और परीक्षा केंद्र के शहरों की पसंद में बदलाव करने के संबंध में आनलाइन आवेदन पत्र 14 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा । उम्मीदवार वेवसाइट पर जाकर जरूरी सुधार कर सकते हैं।

टॅग्स :एजुकेशनजॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना