लाइव न्यूज़ :

Coronavirus case in Maharashtra: स्कूल-कॉलेज से मिली है छुट्टी तो बेवजह ना घूमे, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2020 18:06 IST

Coronavirus case in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सर्वाधिक 31 मामले अब तक सामने आए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनागपुर विश्वविद्यालय से संबंधित कोई छात्र छुट्टियो के दौरान घर या हॉस्टल की जगह बेवजह घूमते पाया जाएगा तो प्रशासन कार्रवाई कर सकता है.महापालिका, महाराष्ट्र में नगरपालिका, नगरपंचायत के सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इ

कोरोना वायरस  के चलते महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय ने 31 मार्च तक क्लासेस बंद रखने के निर्देश हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को छात्रावास या घर से बाहर नहीं निकलना है। यदि कोई शहर में अनावश्यक घूमते नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी प्रशासन ने दी है। राज्य में संक्रामक रोग प्रतिबंधक कानून लागू होने के बाद सभी स्कूलों-महाविद्यालयों को छुट्टी देने के निर्देश राज्य शासन द्वारा दिए गए थे।  

सभी विभाग और महाविद्यालयों में अध्यापन का कार्य 31 मार्च तक बंद रहेगा, लेकिन प्रशासकीय व अन्य कामकाज शुरू जारी रहेंगे। जिन विद्यार्थियों को छुट्टी दी गई है, वे अनावश्यक नहीं घूमेंगे बल्कि वे संबंधित छात्रावास या घर पर ही सुरक्षित रहेंगे। इसके बावजूद कोई अनावश्यक घूमता नजर आया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश संबंधित महाविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को देना है।

राज्यभर के महापालिका, नगरपालिका, नगरपंचायत के सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। इसके अलावा शैक्षणिक, धार्मिक, खेल, राजनीतिक सभी कार्यक्रमों की अनुमति को भी रद्द किया गया है। राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है।

गुजरात में थूकने पर 500 रुपये जुर्माना

गुजरात सरकार ने स्कूल-कॉलेजों को 29 मार्च तक बंद कर दिया है। इसके साथ ही वायरस के संक्रमण के प्रसार से निपटने के लिए एक कड़ा कदम भी उठाया है। गुजरात के मुख्य सचिव अनिल मुकिम ने 15 मार्च को प्रेस वार्ता में कहा,  सभी स्कूल, कॉलेज, ट्यूशन क्लासेस, आंगनवाड़ी केंद्र,  सिनेमा हॉल और स्वीमिंग पूल 16 से 29 मार्च तक बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए विशेष कदम उठाया है। जिन लोगों को खांसी-सर्दी-जुकाम हैं वे सार्वजनिक स्थानों पर बिलकुल ही ना थूकें। अगर आप सार्वजनिक स्थानों पर थूकते हुए पाए गए तो 500 रुपये जुर्माना लगेगा।

इन राज्यों में भी बंद हुए स्कूल

बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और गोवा में स्कूल-कॉलेज बंद हुए हैं। उत्तर प्रदेश में 22 मार्च और बाकी राज्यों में 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। तमिलनाडु और कर्नाटक में स्कूल बंद करने की घोषणा हुई। तमिलनाडु सरकार ने संक्रमण से निपटने के लिए सभी किंडरगार्डन  और प्राइमरी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने का रविवार को निर्देश दिया। वहीं कर्नाटक सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये एहतियाती तौर पर सातवीं से नौवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित करने का ऐलान किया है।

सभी राज्यों में होंगी बोर्ड परीक्षाएं

भले ही सभी राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद हुए हैं लेकिन जहां-जहां भी बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, वहां परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर जाना होगा। एग्जाम सेंटर पर प्रशासन सैनिटाइजर्स और मास्क की व्यवस्थाएं कर रही हैं या छात्रों से खुद लेकर आने के लिए कह रही हैं।

बिहार में होती रहेंगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि सीबीएसई परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी और यह सुनिश्चित करने के लिए तमाम कदम उठाए जा रहे हैं कि बाहर निकलने वालों में संक्रमण ना फैले। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 52 लोगों में कोविड-19 संक्रमण के लक्षण दिखे हैं लेकिन अभी तक किसी के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। कर्नाटक में भी सरकारी आदेश के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं पहले की तरह जारी रहेंगी।

कोरोना वायरस के भारत में केस

राज्य/केंद्रशासित प्रदेश  भारतीय नागरिक       विदेशी नागरिक     मौतदिल्ली                                          7                           0                   1हरियाणा                                      0                           14                 0केरल                                          22                           0                 0राजस्थान                                      02                         02               0तेलंगाना                                       03                          0                0उत्तर प्रदेश                                    11                         1                  0लद्दाख                                          3                           0                 0तमिलनाडु                                     1                            0                0जम्मू-कश्मीर                                 2                            0               0पंजाब                                           1                            0                 0कर्नाटक                                       6                            0                 1महाराष्ट्र                                        31                          0                  0आंध्र प्रदेश                                     1                           0                  0कुल                                             90                         17                2

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेशतमिलनाडुगुजरातदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

क्राइम अलर्टDelhi: जाफराबाद में सड़क पर झड़प, गोलीबारी के बाद 3 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: AAP विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंका, देखें वायरल वीडियो

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना