लाइव न्यूज़ :

CM ममता ने की घोषणा, पश्चिम बंगाल कक्षा 10वी, 12वी की बोर्ड परीक्षा कोविड के बीच रद्द

By वैशाली कुमारी | Updated: June 7, 2021 16:55 IST

 ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि WB बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला हितधारकों के साथ परामर्श लेने के बाद लिया गया है।  रविवार को राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर जनता से ईमेल के जरिए राय मांगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल 12 लाख से अधिक छात्र माध्यमिक और 8.5 लाख उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं।इस साल  माध्यमिक में लगभग 12 लाख छात्रों ने और कक्षा 12वीं में 8.5 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है ।  एचएस यानी 12 वीं और माध्यमिक छात्रों के लिए मूल्यांकन के तरीके विशेषज्ञों और शिक्षा विभाग के परामर्श के बाद दो बोर्डों द्वारा तय किए जाएंगे। मुख्यमन्त्री बनर्जी ने बताया कि सात दिनों के अंदर मानदंडों की भी घोषणा की जाएगी।

 

 ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि WB बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला हितधारकों के साथ परामर्श लेने के बाद लिया गया है।  रविवार को राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर जनता से ईमेल के जरिए राय मांगी थी।

 

मुख्यमंत्री के मुताबिक सरकार को 34 हजार ईमेल प्राप्त हुए हैं और उनमें से 79 प्रतिशत का सुझाव  है कि माध्यमिक परीक्षा निरस्त कर दी जानी चाहिए और 83 प्रतिशत एचएस परीक्षा के खिलाफ थे,

 

पश्चिम बंगाल सरकार ने 3 जून को एक विशेषज्ञ पैनल का गठन किया था जिसमें माध्यमिक बोर्ड के प्रमुख, राज्य बाल अधिकार संरक्षण पैनल के प्रमुख, एक डॉक्टर और शिक्षाविद शामिल थे, जो COVID-19 महामारी के बीच WB बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की क्षमता की जाँच करने के लिए थे।  पश्चिम बंगाल स्कूल शिक्षा विभाग ने रविवार को इस मामले में जनता की राय मांगी थी।

 

बता दे कि राज्य सरकार ने 3 जून को कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा के लिए निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस को रद्द कर दिया था।

 

 पिछले हफ्ते, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने माध्यमिक (कक्षा 10), और उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 12) परीक्षा आयोजित करने के लिए संभावित समय अवधि की घोषणा की थी।

 

 WBBSE  (10 वीं परीक्षा) आयोजित करता है जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित अगस्त के दूसरे सप्ताह में आयोजित होने वाली थी।  परिषद द्वारा आयोजित उच्च माध्यमिक (12वीं की परीक्षा) जुलाई के अंतिम सप्ताह में होनी थी जोकि  अब रद्द हो चुकी है।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक , इस साल  माध्यमिक में लगभग 12 लाख छात्रों ने और कक्षा 12वीं में 8.5 लाख छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था।

 

 इस साल 12 लाख से अधिक छात्र माध्यमिक और 8.5 लाख उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीस्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना