लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं रद्द, ऐसे दिए जाएंगे परीक्षार्थियों को अंक

By भाषा | Updated: May 14, 2020 05:44 IST

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन विषयों के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है।

छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इन विषयों के अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर निर्धारित करने का निर्णय लिया गया है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वी के गोयल ने बताया कि दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की बची हुई परीक्षाओं के विषय से संबंधित आंतरिक मूल्यांकन के अंक संबंधित स्कूलों से विषयवार और रोल नंबरवार मंगाएं जाएंगे और उन्हें अंक तालिक में शामिल किया जाएगा।

जो छात्र आंतरिक मूल्यांकन में अनुपस्थित थे या अनुत्तीर्ण थे, उन्हें तथा स्वाध्यायी छात्रों को न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्रदाए किए जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में मार्च माह में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इस दौरान दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा चल रही थी। लॉकडाउन के दौरान परीक्षाएं नहीं ली गई थी। अब परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाएजुकेशनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारतBengaluru: प्रोफेसर अब्दुल ने क्लासरूम में लेक्चर के दौरान छात्रा को 'आई लव यू' बोलकर किया प्रपोज़, बाद में 'चप्पलों' से हुई पिटाई, VIDEO

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना