लाइव न्यूज़ :

CBSE Class 10 Results 2018: 10वीं इंग्लिश प्रश्नपत्र में बोर्ड ने मानी गलती, सभी स्टूडेंट्स को मिलेंगे दो अतिरिक्त अंक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 20, 2018 10:06 IST

इस साल सीबीएसई 10वीं के अंग्रेजी के पेपर में एक टाइपिंग की गलती हो गई थी। बोर्ड ने इसका संज्ञान लेते हुए सभी छात्रों को 2 अतिरिक्त अंक देने की घोषणा की है। यह परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अप्रैलः सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ताजा घोषणा से 10वीं के छात्रों ने राहत की सांस ली है। इस साल 12 मार्च को आयोजित 10वीं के अंग्रेजी के पेपर में एक प्रश्न में टाइपिंग की गलती हो गई थी। इसका संज्ञान लेते हुए बोर्ड ने सभी छात्र-छात्राओं को मुआवजे के तौर पर दो अंक देने का फैसला किया है। 

सीबीएसई के अधिकारियों का कहना है इस साल अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में एक प्रश्न में टाइपिंग की गड़बड़ी है। एक्सपर्ट कमेटी ने छात्र हित में सभी को 2 नंबर देने का फैसला किया है। इस तरह जिन्होंने भी अंग्रेजी का पेपर दिया है उन्हें अतिरिक्त दो नंबर मिलेंगे। 

इससे पहले 19 मार्च को सीबीएसई ने कहा था कि अभी तक तय नहीं किया गया है कि 10वीं कक्षा में प्रश्नपत्र में गलती पर अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे या नहीं। छात्रों और शिक्षकों ने आरोप लगाया था कि कम्प्रीहेंसिव पैसेज के सेक्शन में गलतियां थी।

सीबीएसई बोर्ड ने अभी 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की तारीख का ऐलान नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसके संबंध में सूचना जारी की जाएगी। रिजल्ट आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील