लाइव न्यूज़ :

CBSE शुरू करने जा रहा है 11वीं कक्षा के लिए तीन नए विषय, इसी साल से होगी इनकी पढ़ाई

By भाषा | Updated: April 8, 2020 07:42 IST

सीबीएसई के अनुसार तीन नए विषय डिजाइन थिंकिंग, शरीरिक गतिविधि प्रशिक्षक और आर्टिफिशियल इंटेंलिजेंस के हैं, जिन्हें इस सत्र से शुरू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीएसई में 11वीं कक्षा के लिए 2020-21 से तीन नए विषय, समय की मांग के अनुसार ये फैसलासीबीएसई के प्रशिक्षण एवं कौशल शिक्षा प्रकोष्ठ के निदेशक विश्वजीत साहा ने दी जानकारी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) शैक्षणिक सत्र 2020-21 से 11 वीं कक्षा के लिये तीन नए विषयों- डिजाइन थिंकिंग, शरीरिक गतिविधि प्रशिक्षक और आर्टिफिशियल इंटेंलिजेंस- की शुरुआत करेगा।

सीबीएसई के प्रशिक्षण एवं कौशल शिक्षा प्रकोष्ठ के निदेशक विश्वजीत साहा ने मंगलवार को बताया कि नयी पीढ़ी को और अधिक रचनात्मक, नवोन्मेषी और शरीरिक रूप से फिट बनाने तथा वैश्विक घटनाक्रमों और कार्यस्थल की जरूरतों के साथ तालमेल रखने के लिये बोर्ड तीन नए विषयों की शुरुआत कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘सोचना एक कौशल है, जो प्रत्येक मनुष्य के पास होता है, ऐसे में 21वीं सदी की जरूरत तार्किक सोच और समस्या समाधान से जुड़ी हुई है। डिजाइन थिंकिंग सोच की एक व्यवस्थित प्रक्रिया है जो रचनात्मकता के क्षितिज को खोलती है और यहां तक कि विचारकों को समस्याओं को नया और अभिनव समाधान देने में सक्षम बनाती है।’ 

साहा ने कहा कि शारीरिक गतिविधि प्रशिक्षक से जुड़ा कोर्स न केवल प्रशिक्षकों के कौशल को बेहतर बनायेगा बल्कि जीवन कौशल को भी बेहतर बनायेगा। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी आज के समय में महत्वपूर्ण स्थान है।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना