लाइव न्यूज़ :

CBSE Board Exams 2020: नोएडा में धारा 144 लागू, बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर सरकार ने उठाया ये कदम

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 16, 2020 15:07 IST

यह आदेश अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) द्वारा जारी किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि "शनिवार को लगाई गई धारा 144 दो महीने तक लागू रहेगी।"

Open in App

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2020 शनिवार (15 फरवरी) से शुरू हो चुकी हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा 144 लागू कर दी है।

यह आदेश अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) द्वारा जारी किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि "शनिवार को लगाई गई धारा 144 दो महीने तक लागू रहेगी। विभागीय अधिकारी भविष्य में जो भी बदलाव होंगे उस पर कोई भी निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।"

नोएडा के पुलिस उपायुक्त, नितिन तिवारी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा “बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हुई हैं। धारा 144 इसलिए लगाई गई है ताकि उम्मीदवार परीक्षा के दौरान किसी भी समस्या का सामना न करें। हमें उम्मीद है कि आम जनता भी सहयोग करेगी।”

पुलिस ने बताया कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाओं, होली, किसानों और अन्य संगठनों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर लिया गया है।

एक लिखित आदेश में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (कानून-व्यवस्था) आशुतोष द्विवेदी ने कहा, ‘‘असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ऐसे तत्वों की पहले से पहचान करना मुश्किल है और इसलिए उन्हें कोई भी मौका नहीं दिया जा सकता है।’’ 

हालांकि, आदेश में कहा गया है कि यह प्रतिबंध परीक्षा देने वाले छात्रों, अंतिम संस्कार के लिए निकाली गई यात्रा में शामिल लोगों या शादी समारोह या धार्मिक सभा पर लागू नहीं होगा। बिना अधिकारियों की इजाजत के तेज आवाज में लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर भी पाबंदी रहेगी। धारा 144 लगने के बाद चार से अधिक लोगों के जुटने पर प्रतिबंध होता है।

टॅग्स :सीबीएसई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी के पिता ने 10वीं की परीक्षा में शामिल न होने पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बेटे ने छोड़ा एग्जाम

भारतCBSE Exams 2026: 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, सेंटर में इन सामानों को ले जाने पर रोक, जानें रिपोर्टिंग टाइमिंग

पाठशाला अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह