लाइव न्यूज़ :

CBSE Board 2020: 10वीं और 12वीं की मार्कशीट से हट सकता है Fail और Compartment शब्द, जानें क्यों

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2020 12:34 IST

CBSE Board 2020: सीबीएसई ने अब तक दसवीं क्लास और बारहवीं क्लास की बोर्ड मार्कशीट जारी की है उसमें पास फेल और कंपार्टमेंट लिखा होता है। लेकिन इस बार 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड मार्कशीट में फेल और कंपार्टमेंट जैसे शब्दों को बदलकर अन्य शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Open in App

CBSE Board 2020: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस बार साल 2020 की बोर्ड मार्कशीट में बड़ा बदलाव कर सकता है। इस बार सीबीएसई 10वीं क्लास और 12वीं क्लास की बोर्ड मार्कशीट में फेल या कंपार्टमेंट शब्द नहीं लिखकर देगी। इस संबंध में बोर्ड ने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल से सुझाव मांगा है कि फेल या कंपार्टमेंट की जगह किन शब्दों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

सीबीएसई का बोर्ड मार्कशीट में बदलाव के संबंध में कहना है कि इस तरह के बदलाव से विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। बच्चों को इस शब्द को पढ़ने के बाद असफल होने के बारे में पता चले लेकिन भविष्य में सफल होने का उत्साह बना रहे।

सीबीएसई ने अब तक दसवीं क्लास और बारहवीं क्लास की बोर्ड मार्कशीट जारी की है उसमें पास फेल और कंपार्टमेंट लिखा होता है। लेकिन इस बार 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड मार्कशीट में फेल और कंपार्टमेंट जैसे शब्दों को बदलकर अन्य शब्दों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सीबीएसई ने दसवीं क्लास की बोर्ड मार्कशीट और सर्टिफिकेट को एक में ही देने का फैसला किया है। इससे पहले मार्कशीट और सर्टिफिकेट अगल-अलग दिए जाते थे। हालांकि बारहवीं क्लास के छात्रों को  पहले की तरह मार्कशीट  और सर्टिफिकेट अलग-अलग मिलेंगे।

फेल और कंपार्टमेंट की जगह इन शब्दों का हो सकता है इस्तेमाल

सीबीएसई फेल और कंपार्टमेंट की जगह किन शब्दों का इस्तेमाल करेगा इस बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बोर्ड इन शब्दों की जगह सकारात्मक शब्द जैसे- सेंकेंड एग्जाम, विशेष परीक्षा और नॉट क्वालीफाई का इस्तेमाल कर सकता है।

टॅग्स :सीबीएसईसीबीएसई.एनआईसी.इनसीबीएसई 10वी रिजल्टसीबीएसई 12वी रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना