लाइव न्यूज़ :

BTC-2015 की निरस्त हुईं परीक्षाएं इतने तारीख को होंगी आयोजित, दिसंबर में आएगा रिजल्ट

By धीरज पाल | Updated: October 14, 2018 13:27 IST

पेपर लीक होने की वजह से बीटीसी 2015 के चौथे सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: साल 2015 में निरस्त बेसिक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा फिर से आयोजित कराई जाएगी। यह एग्जाम 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होगी। मालूम हो बीटीसी के चौथे समेस्टर का एग्जाम पेपर लीक की वजह से रद्द कर दिया गया था। मुख्य सचिव के मुताबिक बीटीसी के चौथे सेमेस्टर के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एफआईआर की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। जिसपर योगी आदित्यानाथ ने नाराजगी जताई है। 

हिंदुस्तान पोर्टल के मुताबिक पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश दिया है। इसके अलावा गिरफ्तारी के भी आदेश दिए है। वहीं, 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाले चौथे सेमेस्टर की परीक्षायों का परीणाम दिसंबर में घोषित होंगे। इससे पहले सीएम योगी ने बीटीसी प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधि मण्डल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लीक हुए पेपर जल्द ही निरस्त और दोबारा से एग्जाम कराने का आश्वासन दिया था। वहीं योगी ने दोषियों की गिरफ्तारी और कुर्की करने के निर्देश दिये हैं।

मालूम हो कि बीटीसी 2015 के चौथे सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं निरस्त कर दी गई थी। यह आदेश परीक्षा से पहले ही कौशांबी में पेपर लीक की घटना सामने आने के बाद जारी किया गया था। इस घटना पर कौशांबी के डीआईओएस से रिपोर्ट तलब की गई थी।

8 से 10 अक्टूबर तक प्रस्तावित परीक्षा के लिए 72688 प्रशिक्षुओं को प्रवेश पत्र जारी हुआ था। पहले दिन सोमवार की परीक्षा से पहले रविवार रात को ही तीन दिनों में होने वाले सातों विषयों के पेपर कौशाम्बी में व्हाट्सएप पर वायरल हो गया था। इसी के साथ 72 हजार से अधिक बीटीसी प्रशिक्षुओं का भविष्य अधर में पड़ गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशexam
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना