लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Intermediate Result 2018: बीएसईबी 12वीं का नतीजा डीयू यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख के एक दिन पहले होगा जारी, यहां करें चेक

By धीरज पाल | Updated: May 31, 2018 16:37 IST

BSEB Bihar 12th Intermediate Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही इंटमीडिएट रिजल्ट की घोषणा कर देगा। यह रिजल्ट दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि के एक दिन पहले जारी किया जाएगा। बता दें कि डीयू यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 जून है। 

Open in App

पटना, 31 मई: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बोर्ड के इंटरमीडिएट के छात्र पिछले तीन महीने से ज्यादा अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह इंताजर अब कुछ दिनों के बाद खत्म हो जाएगा। ताजा खबरों के मुताबिक बीएसईबी पटना बोर्ड ने कक्षा 12वीं के नतीजे जारी करने की तारीख तय कर दी है। यह रिजल्ट दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख के एक दिन पहले जारी किया जाएगा। दरअसल, दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक में अलग-अलग कोर्सेस में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 7 जून है। बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट 6 जून को जारी किया जाएगा। यह जानकारी बिहार बोर्ड के चेयरमैन आनंद किशोर ने दिया है। नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Biharboard.ac.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। 

रिजल्ट में इतनी देरी क्यों? 

यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और सीआएससीई बोर्ड की अपेक्षा बिहार बोर्ड ने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के वार्षिक एग्जाम पहले ही आयोजित कराया था। बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। खबरों के मुताबिक जब बोर्ड के रिजल्ट में देरी का कारण पूछा तो बिहार बोर्ड की ओर से कहा कि छात्रों की ओएमआर सीट मिक्स हो गई थी। बता दें कि पिछले साल टॉपर्स के रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर बिहार बोर्ड की पारदर्शिता और गरिमा पर बहुत ही हंगामा खड़ा हुआ था। 

इसे देखते हुए बिहार बोर्ड ने कहा कि इस साल बिहार बोर्ड इंटर टॉप-10 टॉपर्स  की कॉपियां सार्वजिक किया जाएगा। इतना ही नहीं पिछले साल की तहर हाल न हो इसके लिए जो छात्र टॉप करेगा उनके साक्षात्कार भी सार्वजनिक रूप से की जाएगी।  इस साल इंटरमीडिएट में 12,80,000 स्टूडेंट्स शमिल हुए थे।

ऐसे देखें बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट 

1. छात्र अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com &  bsebbihar.com पर लॉग इन कर लें। 2. इसके बाद छात्र (Bihar Intermediate Class 12 Results 2018, Bihar Board Result 2018, Bihar Board Class 12 Results 2018) पर क्लिक करें। 3. इसके बाद पूछी गई जानकारियां जैसे- रोल नंबर आदि भरें। 4. थोड़ा इंतजार के बाद छात्र के रिजल्ट उनके स्क्रीन पर आ जाएगा। 5. छात्र रिजल्ट को डाउनलोड कर लें, यदि मोबाइल पर देख रहे हैं तो छात्र स्क्रीन शॉट ले लें। 6. छात्र अपने रिजल्ट की प्रिंट आउट ले लें ताकि भविष्य में काम दे सके। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर