लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Board 10th Result 2018: 3 दिन बाद घोषित होंगे बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे, biharboard.ac.in पर करें चेक

By धीरज पाल | Updated: June 3, 2018 12:22 IST

BSEB Bihar Board 10th Matric Result 2018: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) ने बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के परिणाम की तारीख तय कर दी है। ताजा खबरों के मुताबिक 7 जून को बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

Open in App

पटना, 3 जून: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए खुशबखरी है। बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी होने की तारीख करीब आ रही है। इसकी घोषणा बिहार बोर्ड के चेयरमैन  बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board) ने बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के परिणाम की तारीख तय कर दी है। ताजा खबरों के मुताबिक 7 जून को बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करेगा। हालांकि इससे पहले खबरें थी 20 जून को मैट्रिक का रिजल्ट जारी होगा। छात्र रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

छात्रों को बता दे कि मैट्रिक कक्षा की परीक्षाएं (BSEB Matric Exams 2018)  21 फरवरी से शुरू हुई जो 28 फरवरी को समाप्त हो गई। फरवरी में समाप्त हुए परीक्षाओं का परिणाम अभी तक नहीं जारी हुआ है। लगभग तीन महीने से ज्यादा बिहार बोर्ड मैट्रिक (Bihar Matric Board Results 2018)  के छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर कर रहे हैं। 

जुलाई से होगा नए सत्र की शुरुआत 

बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्रों के सिर पर दो परेशानियां सता रही है। पहला इस साल घोषित होने वाले रिजल्ट और दूसरा नए सत्र में प्रवेश करने को लेकर। बिहार बोर्ड मैट्रिक के छात्र 10वीं के प्रवेश के बाद नए कक्षाओं में प्रवेश लेंगे। जिसके लिए वर्तमान कक्षा के अंक प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। ऐसे में उन्हें नए सत्र में नए कक्षाओं में प्रवेश लेने की चिंताएं सता रही है।

बता दें कि बिहार बोर्ड मैट्रिक कक्षा में लगभग 17.7 लाख छात्रों ने एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। बोर्ड मे एग्जाम कराने कि लिए लगभग पूरे राज्य में 1426 परीक्षा केंद्र शामिल थे। 

यूं करें बिहार बोर्ड (BSEB) मैट्रिक के नतीजे की जांच - 

 छात्र बोर्ड की वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं। उसके बाद होम स्क्रीन पर रिजल्ट (Bihar Board Matric Result 2018) के लिंक पर क्लिक करें।  छात्र अपना रोल नंबर, जन्मतिथि व नाम अंकित करें। इसके बाद सब्मिट लिंक पर क्लिक करें। कुछ देर इंतजार के बाद रिजल्ट आएगा उसे डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके।  

पिछले साल 22 जून को आएं थे बिहार बोर्ड मैट्रिक (Bihar Board Matric Result 2018) के रिजल्ट 

पिछले साल बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड 22 जून को मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा की थी। साल 2017 में बीएसईबी बोर्ड में लगभग 17,23,911 छात्र परीक्षाओं में शामिल थे और 50 फीसदी छात्र पास हुए थे। 

आइए जानते हैं बिहार बोर्ड के बारे में - 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड अधिनियम 1952 की धारा 3 के तहत एक वैधानिक निकाय है जो बिहार सरकार के अधीन काम करता है। यह बोर्ड राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता देता है और बिहार सरकार द्वारा निर्धारित विषयों के आधार पर परीक्षाएं आयोजित करात है। इसका मुख्यालय राज्य की राजधानी पटना में है। स्कूल की परीक्षाओं के साथ-साथ, शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट और बिहार राज्य के लिए शिक्षकों पात्रता परीक्षा (टीईटी), प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए परीक्षा जैसे विभागीय परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।

 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

पाठशाला अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर