लाइव न्यूज़ :

Bihar Matric Result 2020: बिहार बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट आज हो रहा है साढ़े 12 बजे जारी, जानिए क्यों हुई देरी?

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 26, 2020 10:42 IST

Bihar Board 10th Result 2020: BSEB से 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन इसी साल 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार बोर्ड (Bihar Board 10th Result) आज 10वीं का रिजल्ट साढ़े 12 बजे जारी करेगा। रीक्षाफल की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा करेंगे।

पटनाः बिहार बोर्ड (Bihar Board 10th Result) आज 10वीं का रिजल्ट साढ़े 12 बजे जारी करेगा। परीक्षाफल की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा करेंगे। इस दौरान छात्र अपना रिजल्ट  बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in  पर लॉगइन कर रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें इस बार रिजल्ट में देरी हुई है। बीते साल पिछले साल पांच अप्रैल को रिजल्ट घोषित हुआ था। हालांकि इस बार इंटरमीडिएट का रिजल्ट समय पर जारी हो गया था। 

Bihar Board 10th Result 2020 में इस वजह से हुई देरी

इस बार लॉकडाउन के कारण मैट्रिक की कॉपियों के मूल्यांकन में करीब डेढ़ महीने की देरी हो गई है। इस दौरान शिक्षकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा। बिहार बोर्ड के पहले के शेड्यूल अनुसार, नतीजों को मार्च-अप्रैल में ही जारी किया जाना था। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर के नतीजे 24 मार्च को ही जारी कर दिए थे और उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन की भी घोषणा की थी। BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण 31 मार्च के बाद से पांच मई तक मूल्यांकन कार्य बंद रहा। इस दौरान 75 फीसदी मूल्यांकन हो गया था। 6 मई से मूल्यांकन कार्य शुरू हुआ और रिजल्ट की तैयारियां की गईं। 

Bihar Board 10th Exam 2020: 15 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

BSEB से 10वीं की परीक्षा के लिए करीब 15 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं का आयोजन इसी साल 17 फरवरी से 25 फरवरी के बीच किया गया था। इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में करीब 15 लाख छात्रों ने भाग लिया है। वहीं, इस साल 10वीं के टॉपर्स से ऑनलाइन इंटरव्यू भी किए गए हैं ताकि कोई संशय नहीं रहे। मेरिट लिस्ट बनाने से पहले उच्चतम अंक लाने वाले कई छात्रों का इंटरव्यू किया गया है। 

Bihar Board 10th Result Check: 10वीं के छात्र वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: बीएसईबी बोर्ड परिणाम 2020 चेक करने के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: रोलनंबर सहित सभी जानकारी सब्मिट करें।

स्टेप 4: आपका बिहार बोर्ड परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

स्टेप 5: अपने बीएसईबी परिणाम को ध्यान से देखें।

स्टेप 6: सॉफ्टकॉपी पीडीएफ डाउनलोड करें / परिणाम का प्रिंटआउट भी लें।

Bihar Board 10th Result Check: छात्र ऐसे करें SMS के जरिए करें रिजल्ट चेक

स्टेप 1: छात्रों को सबसे पहले अपने मोबाइल फोन पर मैसेज बॉक्स को खोलना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद मैसेज बॉक्स में BSEB10-space-ROLLNUMBER टाइप करना होगा।

स्टेप 3: फिर मैसेज को 56263 पर भेजना होगा।

स्टेप 4: कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मोबाइल फोन की स्क्रीन पर होगा। बिहार बोर्ड के बारे में जानिए 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड लोकप्रिय रूप से यानी बीएसईबी (BSEB) के नाम से जाना जाता है। BSEB एक प्राथमिक एजेंसी है जिसे माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं को आयोजित करने और संचालित करने का काम सौंपा गया है। सामान्य प्रवृत्ति के अनुसार, बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए वार्षिक मैट्रिक परीक्षा और फरवरी और मार्च के महीनों में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए मध्यवर्ती परीक्षा आयोजित करता है। वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं के अलावा, बीएसईबी सरकारी मानदंडों के अनुसार शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा में प्रमाणपत्र और शिक्षक प्रशिक्षण परीक्षा भी आयोजित करता है। 

टॅग्स :बीएसईबी 10th रिजल्ट २०१९एग्जाम रिजल्ट्सइंडिया रिजल्टबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना