लाइव न्यूज़ :

BIEAP AP Inter Results 2020: आंध्र प्रदेश बोर्ड के छात्र SMS और ऑनलाइन करें रिजल्ट चेक, इन स्टेप्स को करें फॉलो

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 12, 2020 15:07 IST

AP Inter Results 2020: बोर्ड ऑनलाइन ही टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। छात्रों को BIEAP का अगर ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट देखने में या साइट खुलने में दिक्कत आती है तो bse.ap.gov.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBIEAP बोर्ड आज इंटर का इंरिजल्ट जारी करेगा। छात्र न केवल ऑनलाइन देख सकते हैं बल्कि SMS के जरिए आसानी से देख सकते हैं।

AP Inter Results 2020: बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) इंटर 1st और 2nd ईयर की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जोकि आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज रिजल्ट जारी करेगा। इस दौरान छात्र न केवल ऑनलाइन देख सकते हैं बल्कि SMS के जरिए आसानी से देख सकते हैं।

कोरोना वायरस की वजह से लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते रिजल्ट में देरी हुई है। कॉपियों के मूल्यांकन प्रक्रिया को रोकना पड़ा था। लॉकडाउन में हल्की छूट मिलने के बाद फिर मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा किया गया और अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है। लगभग 8 से 10 लाख छात्र हर साल आंध्र प्रदेश इंटर प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में शामिल होते हैं। 

AP Inter Result 2020: 1st Year के छात्र ऐसे करें SMS के जरिए रिजल्ट चेक

स्टेप 1- सबसे पहले मोबाइल फोन में SMS बॉक्स खोलें।  

स्टेप 2- उसके बाद APGEN1REGISTRATION NUMBER डालें।

स्टेप 3- फिर 56263 पर सेंड कर दें।

स्टेप 4- रिजल्ट कुछ ही देर में आपके मोबाइल स्क्रीन पर शो करेगा।

AP Inter Result 2020: 2nd Year के छात्र ऐसे करें SMS के जरिए रिजल्ट चेक

स्टेप 1- सबसे पहले मोबाइल फोन में SMS बॉक्स खोलें।  

स्टेप 2- उसके बाद APGEN2REGISTRATION NUMBER डालें।

स्टेप 3- फिर 56263 पर सेंड कर दें।

स्टेप 4- रिजल्ट कुछ ही देर में आपके मोबाइल स्क्रीन पर शो करेगा।

AP Inter Results 2020: आंध्र प्रदेश बोर्ड के इंटर का रिजल्ट ऑनलाइन करें चेक

स्टेप 1- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bieap.gov.in, bse.ap.gov.in पर लॉगइन करें।

स्टेप 2- स्क्रीन पर प्रमुखता दिख रहे AP Inter Results 2020 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- वहां अपना रोल नंबर, मां का नाम व जन्मतिथि भरें।

स्टेप 4- इसके बाद आपका AP Intermediate Result 2020 आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 

स्टेप 5- रिजल्ट को आप प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।

AP Inter Results 2020: बोर्ड ऑनलाइन करेगा टॉपर्स की लिस्ट जारी

छात्र अपना परिणाम सिर्फ ऑनलाइन देख सकेंगे। बोर्ड ऑनलाइन ही टॉपर्स की लिस्ट जारी करेगा। छात्रों को BIEAP का अगर ट्रैफिक की वजह से रिजल्ट देखने में या साइट खुलने में दिक्कत आती है तो bse.ap.gov.in पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके बावजूद भी ट्रैफिक की वजह से साइट नहीं खुल रही है तो थोड़ा इंतजार कर लें। 

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारे में 

आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को सरकारी परीक्षा निदेशाल के रूप में भी जाना जाता है। इसका स्थापना 1953 में किया गया था। इस संस्था के कार्य आंध्र प्रदेश के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आता है। बोर्ड आंध्र प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा के सिस्टम के सारे फंक्शन पर निगरानी रखता है। बोर्ड कई गतिविधियों पाठ्यक्रम तैयार करना, एग्जाम निर्धारित करना, स्कूलों को मान्यता देना, पुस्तकों को निर्धारित करना जैसे कई कार्यों को निर्धारित करता है। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BIEAP) के इंटरमीडिए 1nd ईयर और 2nd ईयर (10+2) के परिक्षाओं का भी आयोजन करता है। 

टॅग्स :एपी बोर्ड इंटर परिणामएग्जाम रिजल्ट्सइंडिया रिजल्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHBSE Haryana Board 10th result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, यहाँ एक क्लिक में देखें अपना परिणाम; जानें कैसा रहा इस साल का प्रदर्शन

भारतWBBSE West Bengal Madhyamik 10th Result 2026: wbbsedata.com पर जारी हुआ माध्यमिक का रिजल्ट, देखें अपना स्कोर; जानें किस जिले का प्रदर्शन रहा सबसे बेहतर

भारतMaharashtra HSC Result 2026: उमंग ऐप से डाउनलोड करें MSBSHSE HSC का स्कोरकार्ड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना