लाइव न्यूज़ :

Assam AHSEC 12th Result 2020: असम बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, छात्र सबसे पहले यहां करें चेक

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 25, 2020 09:44 IST

Assam AHSEC 12th Result 2020: कोरोना वायरस की वजह से इस साल अधिकतर बोर्ड के रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। लॉकडाउन होने के चलते अध्यापकों को कॉपियों का मूल्यांकन करने में परेशानी हुई।

Open in App
ठळक मुद्दे। असम बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपने नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Ahsec.nic.in पर जाकर लॉगइन कर चेक कर सकते हैं।

Assam Board AHSEC HS 12th Result 2020: असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) के 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जोकि अब खत्म हो गया है। असम बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपने नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट Ahsec.nic.in पर जाकर लॉगइन कर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट के लिए छात्रों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दरअसल, लॉकडाउन हटने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ले कर सकते हैं। मार्कशीट की हार्ड कॉपी स्कूलों तक पहुंचाई जाएगी और छात्र अपने संबंधित संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं। 12वीं कक्षा की परीक्षा मार्च में संपन्न हुई थी। इस परीक्षा में करीब 2.34 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

कोरोना वायरस की वजह से इस साल अधिकतर बोर्ड के रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। लॉकडाउन होने के चलते अध्यापकों को कॉपियों का मूल्यांकन करने में परेशानी हुई। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद तेजी से बोर्ड रिजल्ट की तैयारियां शुरू की गईं। 

Assam AHSEC 12th Result 2020:  10वीं का रिजल्ट हो चुका जारी 

आपको बता दें, असम बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन छह जून को 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है। इस बार 64.80 फीसदी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा पास की है, जबकि पादुम पाखुड़ी हाई स्कूल के छात्र धृतराज बास्तव कलिता ने इस साल टॉप किया है। उन्होंने 600 में से 595 मार्क्स हासिल किए हैं। इस साल असम बोर्ड के 3 लाख छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। 

Assam AHSEC 12th Result 2020: ऐसे चेक करे 12वीं का रिजल्ट

स्टेप 1- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ahsec.nic.in पर क्लिक करें। 

स्टेप 2- उसके बाद (Assam HS Final Result, AHSEC Result 2020) के लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3- छात्र पूछी गई जानकारियां भरें जैसे- नाम, रोल नंबर और जन्मतिथि भरें।

स्टेप 4-  छात्र सारी पूछी गई जानकारी भरने के बाद सब्मिट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5-  कुछ देर इंतजार के बाद रिजल्ट आपके होमस्क्रीन पर होगा। छात्र रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट ले लें।  

असम बोर्ड के बारे में

असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (AHSEC) बोर्ड असम के गुवहाटी में स्थित है। बोर्ड पूरे राज्य के हायर सेकेंडरी (Higher Secondary (HS)/Class 12) के परीक्षाओं को आयोजित कराने की जिम्मेदार है। असम बोर्ड को HASEC नाम से भी जाना जाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना