लाइव न्यूज़ :

Article 370: कश्मीर के स्कूलों में छात्रों की 20 फीसदी हाजिरी, जम्मू में शत प्रतिशत

By भाषा | Updated: October 20, 2019 16:30 IST

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पिछले हफ्ते कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के लिए साल के अंत की परीक्षाओं की घोषणा की थी। इसका मकसद स्कूलों में छात्रों की हाजिरी को बढ़ाना है।

Open in App

जम्मू कश्मीर में कहीं पर भी लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है और कश्मीर में 20 फीसदी से थोड़ा ज्यादा और जम्मू में 100 प्रतिशत छात्रों ने स्कूल जाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 18 अक्टूबर तक 1,02,069 लैंडलाइन फोन कनेक्शन बहाल कर दिए गए हैं जबकि पिछले शुक्रवार तक 22 जिलों में 84 प्रतिशत मोबाइल फोन कनेक्शनों को चालू कर दिया गया है।

कश्मीर घाटी में लैंडलाइन कनेक्शन दो महीने पहले चालू कर दिए गए थे जबकि 14 अक्टूबर को पोस्ट पेड मोबाइल कनेक्शन बहाल किए गए। केंद्र सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को मिले विशेष राज्य के दर्जे को खत्म कर दिया था और राज्य का दो केंद्र शासित प्रदेशों में बंटवारा कर दिया था।

इसके बाद राज्य में लोगों और गाड़ियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी और फोन कनेक्शनों को बंद कर दिया गया था। जम्मू कश्मीर प्रशासन की रिपोर्ट के हवाले से गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर घाटी में 20.13 फीसदी बच्चे स्कूल आ रहे हैं जबकि जम्मू क्षेत्र में 100 प्रतिशत छात्र स्कूल आ रहे हैं। घाटी में शुक्रवार तक 86.3 प्रतिशत और जम्मू में 100 फीसदी शिक्षक स्कूल आ रहे थे। जम्मू कश्मीर में कुल 21,328 स्कूल खुल गए हैं जो कुल विद्यालयों का 98 फीसदी है।

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पिछले हफ्ते कक्षा पांचवीं से 12वीं तक के लिए साल के अंत की परीक्षाओं की घोषणा की थी। इसका मकसद स्कूलों में छात्रों की हाजिरी को बढ़ाना है। अधिकारी ने बताया कि 202 में से किसी भी थानाक्षेत्र में कोई पाबंदी नहीं है, जबकि खाने का सामान, बच्चों के खाने का सामान, पेट्रोलियम उत्पाद जैसे जरूरी सामान पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जम्मू कश्मीर में 130 बड़े अस्पताल और 4,359 स्वास्थ्य केंद्र सामान्य तौर पर काम कर रहे हैं और रोजाना औसतन 600 ऑपरेशन हो रहे हैं तथा ओपीडी में 65,000 मरीजों को देखा जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

पाठशाला अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप