लाइव न्यूज़ :

सेना भर्ती एग्जाम में ऐसे धांधली करते हुए पकड़े गए 9 'मुन्नाभाई'

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 26, 2018 15:21 IST

Army Entrance Exam 9 candidates held: वेस्ट दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने कहा कि सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी के तहत FIR दर्ज कर लिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाई: प्रतियोगी और सरकारी नौकरी के परीक्षाओं में धांधली का मामला थमने वाला नहीं है। नई दिल्ली में सेना भर्ती एग्जाम में धांधली का एक मामला सामने आया है। दरअसल, सेना भर्ती एग्जाम के दौरान नौ लोगों को धांधली के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया और उन्हें दिल्ली पुलिस के हवाले सौंप दिया है। आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करते हुए दिल्ली के नारायणा थाना पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

दिल्ली के सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो में चल रहा था एग्जाम

बता दें कि इन दिनों दिल्ली कैंट के सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो में भारतीय आर्मी भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। शारीरिक परीक्षा के दौरान सेना को कुछ छात्रों पर संदेह हुआ और परीक्षा के दौरान ही उन परीक्षार्थियों के पेपर चेक किए जिसमें फर्जीवाड़ा पाया गया सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद अन्य आरोपी दूसरे सेंटर में एग्जाम दे रहे थे। सेना ने फौरन दिल्ली वेस्ट पुलिस को सूचना दी।

मुजफ्फरपुर यौन उत्पीड़न मामलाः बिहार के मंत्री के पति पर बालिका गृह आने-जाने का लगा आरोप

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधडी का आरोप लगाकर जेल भेज दिया। इन आरोपियों की पहचान हो गई है। इसमें से टुंडला फिरोजाबाद निवासी केहर सिंह, अहल्दापुर फिरोजाबाद निवासी शीलेष, गुडउ फिरोजाबाद निवासी अवनीश कुमार, तेजगंज आगरा निवासी राम अवतार, जींद हरियाणा निवासी सोनू, मोहम्यापुरी बिहारी फिरोजाबाद निवासी दीपक, नंगला सतेह फिरोजाबाद निवासी संदीप कुमार, सिकोहाबाद फिरोजाबाद निवासी नवल किशोर और अहल्दापुर फिरोजाबाद निवासी बंटू शामिल है। 

राजस्थान: मुस्लिम लड़की से प्यार करने की वजह से दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली के डीसीपी विजय कुमार ने कहा कि सभी आरोपियों पर धोखाधड़ी के तहत FIR दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस रैकेट में ज्यादा लोग शामिल हैं या नहीं इसकी जांच चल रही है। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :examक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

पाठशाला अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज