लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के कारण पश्चिम बंगाल में इस साल कॉलेजों में ऑनलाइन माध्यम से होंगे दाखिले

By भाषा | Updated: July 17, 2020 13:28 IST

अखिल बंगाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एबीयूटीए) ने एक बयान में कहा, ‘‘ग्रामीण के साथ-साथ शहरी इलाकों के कई छात्रों के लिए कोविड-19 की मौजूदा स्थिति में ऑनलाइन दाखिले का लाभ उठाना संभव नहीं होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि राज्य में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए इस साल दाखिले ऑनलाइन माध्यम से होंगे।छात्रों को काउंसिलिंग या दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं बुलाया जाएगा।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा विभाग ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण राज्य में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए इस साल दाखिले ऑनलाइन माध्यम से होंगे और छात्रों को काउंसिलिंग या दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं बुलाया जाएगा। विभाग ने बृहस्पतिवार को एक अधिसूचना में कहा कि उच्चतर माध्यमिक परीक्षा नतीजों के बाद राज्य के वित्त पोषित उच्च शिक्षण संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले 10 अगस्त 2020 से ऑनलाइन माध्यम से शुरू होंगे।अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘दाखिले की प्रक्रिया के दौरान भावी उम्मीदवारों को काउंसिलिंग या दस्तावेजों के सत्यापन के लिए नहीं बुलाया जाएगा।’’ योग्य उम्मीदवारों को कॉलेजों की ओर से ईमेल किया जाएगा और सत्यापन के दौरान सभी प्रमाणपत्र ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।अधिसूचना में कहा गया है कि जब छात्र कक्षाएं लेंगे तभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। अधिसूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल बंगाल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एबीयूटीए) ने एक बयान में कहा, ‘‘ग्रामीण के साथ-साथ शहरी इलाकों के कई छात्रों के लिए कोविड-19 की मौजूदा स्थिति में ऑनलाइन दाखिले का लाभ उठाना संभव नहीं होगा।’’

उसने कहा, ‘‘कई ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट संपर्क कमजोर है जबकि कोलकाता समेत राज्य के कई हिस्से निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिए गए हैं। निषिद्ध क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों को साइबर कैफे जाने और डेटा अपलोड करने के लिए अपनी जान खतरे में डालनी पड़ेगी।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

पाठशाला अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना