लाइव न्यूज़ :

सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी ने चलाया 'समयबद्ध' अभियान, मनीष सिसोदिया ने की शुरुआत

By भाषा | Updated: February 13, 2020 14:37 IST

‘आप’ की राजस्थान इकाई ने दावा किया कि कांग्रेस शासित राजस्थान में दिल्ली की तर्ज पर ही सरकारी स्कूलों का विकास होगा।

Open in App

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में सुविधाओं और पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को राज्य और केन्द्र सरकार द्वार ‘‘समयबद्ध’’ अभियान चलाने की वकालत की और इसे ‘‘सकारात्मक राजनीति’’ करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करना राष्ट्र के विकास राह में रोड़ा है।

उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब ‘आप’ की राजस्थान इकाई ने दावा किया कि कांग्रेस शासित राजस्थान में दिल्ली की तर्ज पर ही सरकारी स्कूलों का विकास होगा। सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘यह है सकारात्मक राजनीति । सभी राज्यों और केन्द्र को मिलकर सरकारी स्कूलों में सुविधाओं और पढ़ाई की गुणवत्ता पर एक समयबद्ध अभियान चलाना चाहिए...तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ सरकारी स्कूलों को बंद करने वाली सरकारें राष्ट्र को विकसित बनाने की राह में रोड़ा हैं।’’ दिल्ली में आप के दूसरे कार्यकाल में सिसोदिया शिक्षा विभाग के प्रभारी और उप मुख्यमंत्री थे। वह अरविंद केजरीवाल और कैबिनेट के अन्य सदस्यों के साथ 16 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। 'आप' पिछले सप्ताह हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से 62 पर जीत दर्ज एक बार फिर सत्ता में वापस आई है।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाएजुकेशनदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

पाठशाला अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो