लाइव न्यूज़ :

मशहूर यूट्यूबर गौरव तनेजा 'फ्लाइंग बीस्ट' की 4 साल की बेटी को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

By रुस्तम राणा | Updated: July 28, 2022 16:45 IST

फ्लाइंग बीस्ट नाम का यूट्यूब चैनल चलाने वाले गौरव तनेजा ने गुरुवार को ट्वीट किया, हमारी 4 साल की बेटी के खिलाफ धमकी भरा कॉल आया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस संबंध में यूट्यूबर के द्वारा दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गौरव तनेजा ने ट्विटर पर दी जानकारी, शेयर की एफआईआर की कॉपी

नई दिल्ली: देश के जानेमाने यूट्यूबर गौरव तनेजा का दावा है कि उनकी 4 साल की बेटी को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी कॉल के मध्यम से दी गई है। इस संबंध में यूट्यूबर के द्वारा दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

फ्लाइंग बीस्ट नाम का यूट्यूब चैनल चलाने वाले गौरव तनेजा ने गुरुवार को ट्वीट किया, हमारी 4 साल की बेटी के खिलाफ धमकी भरा कॉल आया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। अपने इस ट्वीट में उन्होंने एफआईआर की रिसीप्ट को शेयर किया है। साथ ही अपने ट्वीट में उन्होंने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृहमंत्रालय को टैग किया है। 

ट्वीट के साथ संलग्न शिकायत के स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि मामला देशबंधु गुप्ता रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है। साथ ही, कथित धमकी वाली कॉल संभवत: गुरुवार को ही सुबह 7:33 बजे की गई थी।

आपको बता दें कि हाल ही में गौरव तनेजा को नोएडा मेट्रो स्टेशन पर उनके और उनकी पत्नी रितु राठी द्वारा प्लान की गई जन्मदिन की पार्टी को लेकर गिरफ्तार किया गया था। जन्मदिन की पार्टी ने नोएडा के सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन पर भारी संख्या के कारण भगदड़ सी मच गई थी। 

मेट्रो स्टेशन पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ने के बाद नोएडा पुलिस ने गौरव को कुछ समय के लिए हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। फ्लाइंग बीस्ट के नाम से मशहूर यूट्यूबर की सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है।  

टॅग्स :FIRयू ट्यूबYoutube
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा