लाइव न्यूज़ :

राजस्थान: युवक को बंधी बनाकर की गई मारपीट, बहन के साथ हुई अभद्रता, 3 गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 10, 2022 08:00 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आरोपी नवरतन, उसकी पत्नी, बेटे शंकर, बेटी सावित्री समेत अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 342, 354 और 500 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में एक युवक को बंधी बनाकर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस आरोप में आठ लोग आरोपी ठहराए गए है और तीन की गिरफ्तारी हुई है। आरोप है कि पीड़ित के बहन के साथ अभद्रता भी की गई है।

जयपुर: राजस्थान के टोंक जिले के लांबा हरिसिंह थाना क्षेत्र में एक युवक को कथित तौर पर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने, जूतों की माला पहनाने और उसकी बहन के साथ अभद्रता करने का मामला सामने आया है। 

पुलिस ने बताया कि घटना सात अक्टूबर (शुक्रवार) को घटित हुई है और पीड़ित की ओर से आठ आरोपियों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज करवाया गया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

8 पर मामला दर्ज, 3 गिरफ्तार

थानाधिकारी भागीरथ सिंह ने बुधवार को बताया कि पीड़ित युवक कालू की ओर से इस संबंध में आरोपी नवरतन, उसकी पत्नी, बेटे शंकर, बेटी सावित्री समेत अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 342, 354 और 500 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आरोपी नवरतन के बेटे शंकर, दामाद पारस और पारस के भाई हेमराज को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

क्या है पूरा मामला

मामले में बोलते हुए सिंह ने बताया कि टोंक के टोडा रायसिंह के मुंडिया कला निवासी कालू नवरतन लाल की 21 वर्षीय अविवाहित बेटी के साथ पिछले 10-12 दिनों से रह रहा था। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि पीड़ित को पंचों ने भी जुर्माना सहित अन्य शर्तें मानने को कहा था।  

टॅग्स :क्राइमराजस्थानक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास