लाइव न्यूज़ :

बाड़मेर में पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में युवक गिरफ्तार, पिता भी नकली नोट और हेरोइन तस्करी में हुआ है अरेस्ट

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 26, 2020 21:19 IST

युवक का पिता भी नकली नोट और हेरोइन तस्करी मामले में पकड़ा जा चुका है। आरोपी युवक द्वारा सीमा पार आईएसआई को सेना और वायुसेना से जुड़ी महत्वपूर्ण सामरिक जानकारियां व दस्तावेज भेजने का पता चला है।

Open in App
ठळक मुद्देएटीएस को शक है कि वह बतौर आईएसआई एजेंट लंबे समय से काम कर रहा था। बाड़मेर पुलिस और एटीएस युवक से पूछताछ कर रही है।नकली नोट और मादक पदार्थों से जुडे़ खुलासे के बाद एसीएस, बाडमेर पुलिस और तमाम खुफिया एजेंसियां जांच पड़ताल कर रही थी।नकली नोटों के पाकिस्तान से सप्लाई के साही सीमा पार से आईएसआई के जासूसी नेटवर्क के बारे में भी भनक लगी।

जयपुरः राजस्थान की पाकिस्तान से सटी सीमा के बाड़मेर जिले में पुलिस और एटीएस की टीम ने पाक के लिए जासूसी करने के संदेह में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

युवक का पिता भी नकली नोट और हेरोइन तस्करी मामले में पकड़ा जा चुका है। आरोपी युवक द्वारा सीमा पार आईएसआई को सेना और वायुसेना से जुड़ी महत्वपूर्ण सामरिक जानकारियां व दस्तावेज भेजने का पता चला है। एटीएस को शक है कि वह बतौर आईएसआई एजेंट लंबे समय से काम कर रहा था। बाड़मेर पुलिस और एटीएस युवक से पूछताछ कर रही है।

दरअसल तीन सप्ताह पूर्व बाडमेर मे नकली नोट और मादक पदार्थों से जुडे़ खुलासे के बाद एसीएस, बाडमेर पुलिस और तमाम खुफिया एजेंसियां जांच पड़ताल कर रही थी। नकली नोटों के पाकिस्तान से सप्लाई के साही सीमा पार से आईएसआई के जासूसी नेटवर्क के बारे में भी भनक लगी।

जिसमें जांच में जुटी एटीएस को इसके तार नकली नोट मामले में पकडे गये खांडू खान के बेटे मुश्ताक से जुडे़ होने की सूचना मिली। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुश्ताक आईएसआई अधिकारियों के संपर्क में था और वह लंबे समय से बाड़मेर के सैन्य ठिकानों और वहां की गतिविधियो के अतिरिक्त उतरलाई हवाई अड्डे से जुडी सामरिक जानकारियां भी सीमा पार भेज चुका है। इस पर एटीएस की टीम उसे पकड कर बाड़मेर लाई। जहां उससे पूछताछ जारी है मुश्ताक से सामरिक महत्व के दस्तावेज मिलने के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण राज भी खुलने की उम्मीद है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानजयपुरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?