लाइव न्यूज़ :

बिटक्वाइन हड़पे जाने से नाराज युवक ने दी अमेरिका के हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी, एटीएस ने दबोचा

By भाषा | Updated: November 3, 2018 14:03 IST

देश एटीएस को एनआईए जांच एजेन्सी से यह सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति अमेरिका के मियामी हवाईअड्डे पर फोन कर एके 47 और ग्रेनेड से हमला करने की धमकी दे रहा है।

Open in App

लखनऊ, तीन नवंबर: उत्तर प्रदेश एटीएस ने अमेरिका के मियामी हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में जालौन जिले से 18 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। युवक ने यह कदम अपना बिटक्वाइन हड़पे जाने के बाद उठाया। पुलिस महानिदेशक ओ. पी. सिंह ने शनिवार को बताया कि प्रदेश एटीएस को एनआईए जांच एजेन्सी से यह सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति अमेरिका के मियामी हवाईअड्डे पर फोन कर एके 47 और ग्रेनेड से हमला करने की धमकी दे रहा है।

उन्होंने बताया कि सभी फोन इंटरनेट कॉल से किए जा रहे थे। जांच के दौरान उसका आईपी एड्रेस पता किया गया। एड्रेस जालौन जिले का था। वहां जब युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई, उसका कंप्यूटर और मोबाइल फोन चेक किया गया तो धमकी की बात सही निकली। युवक ने भी अपनी गलती स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की उम्र 18 साल तीन माह है। पूछताछ में पता चला है कि उसने अपने पिता से पैसे लेकर 100 अमेरिकी डॉलर के बिटक्वाइन खरीदे थे। लेकिन किसी ने उसे धाखा देकर करीब तीन हजार अमेरिकी डालर हड़प लिये।

उन्होंने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को न देकर सीधे गलत नाम से एफबीआई को फोन व ईमेल से जानकारी दी। लेकिन एफबीआई से कोई सहयोग न मिलने पर उसने मियामी एयरपोर्ट पर फोन कर धमकी दी।

डीजीपी ने बताया कि पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने धमकी दी कि 'मैं एके 47, ग्रेनेड, सुसाइड बेल्ट लेकर आऊंगा और सबको मार दूंगा, एफबीआई से कहो की बात करे, इसने यह भी कहा कि मैं बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर आऊंगा। फोन के लिये उसने इंटरनेट कॉल का इस्तेमाल किया।’’ 

एफबीआई ने इस युवक से बात की, उसके बावजूद यह युवक दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर बार-बार फोन करके धमकी देता रहा। डीजीपी ने कहा कि इस युवक ने नकली आधार कार्ड भी बनाया था और एफबीआई को अपना नकली नाम भी बताया था। वह आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है, लेकिन इसके खिलाफ जो धारायें लगी है उनमें गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। युवक से पूछताछ की जा रही है।

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिटकॉइन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला