लाइव न्यूज़ :

27 वर्षीय शिक्षक ने 17 वर्षीय छात्रा से की दोस्ती और 9 माह से किया रेप, गर्भवती हुई तो गर्भपात की गोली दी, इलाज के दौरान मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2025 14:31 IST

यवतमालः अधिकारी ने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर पीड़िता का नौ महीने तक यौन शोषण किया और उसे गर्भवती किया।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा से दोस्ती की और पिछले नौ महीनों में कई बार उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुसद शहर ले गया, जहां उसने छात्रा को गर्भपात की गोली दी लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई। सोमवार को नांदेड़ में इलाज के दौरान छात्रा की मृत्यु हो गई।

यवतमालः महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में 17 वर्षीय छात्रा की गर्भपात के दौरान मौत हो जाने के बाद उसके साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में ट्यूशन पढ़ाने वाले एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 27 वर्षीय आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया, जिसने कथित तौर पर पीड़िता का नौ महीने तक यौन शोषण किया और उसे गर्भवती किया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी ने छात्रा से दोस्ती की और पिछले नौ महीनों में कई बार उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि यौन शोषण के परिणामस्वरूप जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी उसे पुसद शहर ले गया, जहां उसने छात्रा को गर्भपात की गोली दी लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई।

उन्होंने बताया कि सोमवार को नांदेड़ में इलाज के दौरान छात्रा की मृत्यु हो गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए