लाइव न्यूज़ :

पहलवान धोखाधड़ी कर रहे हैं और भाई की बेटी की उम्र बदलकर 16 साल कर दी, ‘नाबालिग’ लड़की के चाचा अमित का दावा

By भाषा | Updated: May 30, 2023 19:34 IST

अमित ने दावा किया कि पहलवान धोखाधड़ी कर रहे हैं और उनके भाई की बेटी की उम्र बदलकर 16 साल कर दी गई है ताकि पोक्सो कानून (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण संबंधी कानून) का गलत इस्तेमाल हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की का जन्म 22 फरवरी 2004 को हुआ था।नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। पंजाब के कुछ खिलाड़ी, साक्षी और विनेश मेरे भाई को गुमराह कर रहे हैं।

रोहतकः ‘नाबालिग’ लड़की का चाचा होने का दावा करने वाले अमित पहलवान ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि वे उनके परिवार को गुमराह कर रहे हैं और बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप लगाने के लिये उनका इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवानों विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने उन पर एक नाबालिग समेत सात महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। अमित ने दावा किया कि पहलवान धोखाधड़ी कर रहे हैं और उनके भाई की बेटी की उम्र बदलकर 16 साल कर दी गई है ताकि पोक्सो कानून (यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण संबंधी कानून) का गलत इस्तेमाल हो सके। उन्होंने कहा कि लड़की का जन्म 22 फरवरी 2004 को हुआ था ।

उन्होंने कहा ,‘‘ ये पहलवान मेरे परिवार का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस नाबालिग लड़की को उन्होंने पीड़िता बताया है, मैं उसके परिवार से हूं । वह मेरी भतीजी है और मैं उसका चाचा हूं ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ पंजाब के कुछ खिलाड़ी, साक्षी और विनेश मेरे भाई को गुमराह कर रहे हैं। वे घड़ियाली आंसू बहा रहे हें । हमें इंसाफ चाहिये । विनेश फोगाट यह क्यों कर रही है।

उन्होंने मेरे भाई को गुमराह किया, किसी को भी कर सकते हैं। पहले वे जनवरी फरवरी में धरने पर बैठे लेकिन मामला पेचीदा हो गया।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ इसके बाद उन्होंने दूसरी तिकड़म लगाई और महिला कार्ड खेला । उनका मकसद किसी भी तरह से बृजभूषण को गिरफ्तार कराना है।’’ उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी भतीजी को कुश्ती खेलने के लिये प्रेरित किया था । उन्होंने कहा कि राजनेता और पहलवान सभी ‘खेल ’ खेल रहे हें । उन्होंने यह भी कहा कि उनकी भतीजी के साथ कुछ नहीं हुआ है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीWrestling Federation of Indiaविनेश फोगाटहरियाणाHaryana
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट