लाइव न्यूज़ :

पंजाब में महिला स्वास्थ्य अधिकारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने खुद को भी मारी गोली

By भाषा | Updated: March 30, 2019 08:49 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता को अधिकारी की हत्या के मामले की जांच शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी बलविंदर सिंह ने अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर घुसकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से नेहा को तीन गोलियां मारीं।आरोपी मोरिंडा में दवा की दुकान चलाता था और 2009 में नेहा ने उसकी दुकान पर छापा मारा था और वहां से कथित रूप से नशीली दवाएं बरामद की थीं। हत्या की मंशा का पता नहीं लगा है लेकिन लाइसेंस रद्द करने को ही हत्या की वजह माना जा रहा है।

पंजाब के खरड़ में एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी की शुक्रवार को उनके कार्यालय में एक व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने बाद में खुद को भी गोली मार ली और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने कहा कि अधिकारी नेहा शौरी खरड़ में दवा एवं खाद्य रासायनिक प्रयोगशाला में तैनात थी और वह मोहाली तथा रोपड़ जिलों के लाइसेंस का काम संभालती थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मोरिंडा के रहने वाले आरोपी बलविंदर सिंह ने अधिकारी के कार्यालय में सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर घुसकर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से नेहा को तीन गोलियां मारीं।

पुलिस ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई है।

शुरुआती जांच में पता चला कि आरोपी मोरिंडा में दवा की दुकान चलाता था और 2009 में नेहा ने उसकी दुकान पर छापा मारा था और वहां से कथित रूप से नशीली दवाएं बरामद की थीं। इसके बाद नेहा ने उसके दवा दुकान का लाइसेंस रद्द कर दिया था। हत्या की मंशा का पता नहीं लगा है लेकिन लाइसेंस रद्द करने को ही हत्या की वजह माना जा रहा है।

दूसरी ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता को अधिकारी की हत्या के मामले की जांच शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया है ।

टॅग्स :पंजाबक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए