लाइव न्यूज़ :

'सबकुछ सिर्फ बेटे के लिए, मेरा 7 साल में 7 बार गर्भपात कराया गया'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 16, 2019 17:07 IST

गर्भपात को लेकर सामने आई कई रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्भपात के बाद महिलाएं मानिसक बीमारी की शिकार हो जाती हैं। वहीं, महिलाएं गर्भपात के बाद अपने आप में अकेला महसूस करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देरतीय दंड संहिता में धारा 312 से 318  में गर्भपात के अपराध के बारे में बताया गया है।  डॉक्टरों का कहना है कि जब कोई भी महिला प्रग्नेंट होती है तो उसके हार्मोन गर्भ में पल रहे है बच्चे के साथ भावुक रिश्ता बनाने में मदद करते हैं। 

हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 31 वर्षीय महिला का बेटे की चाह में पिछले सात सालों में सात बार गर्भपात कराया जा चुका है। महिला की शादी को दस साल हो चुके हैं। महिला शादी के बाद सात बार प्रग्नेंट हुई लेकिन हर बार उसके ससुराल वाले जबरदस्ती लिंग परीक्षण के लिए ले गए और बेटी पता चलने पर उसका गर्भपात करवाया। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, महिला सुमति फिर से आठवीं बार गर्भवती हुई है। लेकिन इस बार उसका गर्भ बच गया है।  ससुराल वालों को जैसे ही महिला के प्रग्नेंसी के बारे में पता चला वो उसको  जबरदस्ती लिंग परीक्षण के लिए फिर से डॉक्टर के पास ले गये। लेकिन इस बार महिला के गर्भ में लड़का था और उसका गर्भपात होने से बच गया। लेकिन महिला की हालत खराब हो गई। 

महिला मानसिक तौर पर हुई बीमार 

महिला सात बार गर्भपात की वजह से डिप्रेशन में चली गई और मानसिक तौर पर बीमार हो गई है। उसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि ससुराल वालों को मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास ले जाना पड़ा। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए मनोवैज्ञानिक वासुप्रदा कार्तिक ने बताया कि महिला की हिम्मत अंदर से एकदम पूरी तरह खत्म हो गई है। किसी भी महिला के लिए सात बार गर्भपात झेलना आम बात नहीं है।  डॉक्टरों का कहना है कि महिला को उबरने का समय ही नहीं मिला। एक गर्भपात से वह उबर नहीं पाती और दूसरा गर्भपात करा दिया जाता था। मनोवैज्ञानिक वासुप्रदा कार्तिक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं। 

मुझे सपने आते हैं कि मुझे गर्भपात के लिए ले जाया जा रहा है: पीड़ित महिला

वासुप्रदा कार्तिक से बात करते हुये महिला ने बताय है, उसे रात में आये दिन सपने आते हैं कि उसको गर्भपात के लिए ले जाया जा रहा है। महिला ने यह भी बताया है कि अच्छा ही हुआ है कि उसके बच्चों को गर्भ में मार दिया गया, क्योंकि अगर वह बेटी को जन्म देती तो शायद उसे भी इसी दर्द को झेलना पड़ता। 

गर्भपात को लेकर सामने आई कई रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्भपात के बाद महिलाएं मानिसक बीमारी की शिकार हो जाती हैं। वहीं, महिलाएं गर्भपात के बाद अपने आप में अकेला महसूस करती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि जब कोई भी महिला प्रग्नेंट होती है तो उसके हार्मोन गर्भ में पल रहे है बच्चे के साथ भावुक रिश्ता बनाने में मदद करते हैं। 

भारत में जबरदस्ती महिला का गर्भपात कराना कानूनी जुर्म है 

भारतीय दंड संहिता की धारा 312 के तहत‘जो कोई भी जानबूझकर किसी महिला का गर्भपात करता है जब तक कि कोई इसे सदिच्छा से नहीं करता है और गर्भावस्था का जारी रहना महिला के जीवन के लिए खतरनाक न हो, उसे सात साल की कैद की सजा दी जाएगी। 

इसके अलावा धारा 313 के तहत महिला की सहमति के बिना गर्भपात और गर्भपात की कोशिश के कारण महिला की मृत्यु  भी एक दंडनीय अपराध है। हालांकि धारा  315 के तहत मां की जान बचाने के लिए गर्भपात कराया जा सकता है। भारतीय दंड संहिता में धारा 312 से 318  में गर्भपात के अपराध के बारे में बताया गया है। 

टॅग्स :हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला