लाइव न्यूज़ :

मुंबईः ऑनलाइन बेचने चली थी 21 हजार का फर्नीचर, साइबर जालसाजों ने ठग लिए 3.77 लाख, पुलिस थाने पहुंची महिला

By अनिल शर्मा | Updated: July 7, 2022 15:05 IST

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, जालसाज ने महिला को यह कहते हुए एक क्यूआर कोड भेजा कि यह 21,000 रुपये के भुगतान के लिए है। लेकिन जब महिला ने कोड स्कैन किया और अपना चार अंकों का पिन नंबर दर्ज किया, तो वही राशि उसके खाते से डेबिट हो गई

Open in App
ठळक मुद्देठगी की शिकार हुई महिला फोर्ट में एक पेट्रोलियम कंपनी में कार्यकारी सहायक के रूप में काम करती है उसके प्रबंधक ने उसको कुछ फर्नीचर ऑनलाइन सेल करने के लिए दिए थे जिसमें उसके साथ धोखाधड़ी हुई

मुंबईः यहां के मलाड पुलिस स्टेशन में 5 जुलाई को एक प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसके मुताबिक एक महिला ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 21 हजार रुपए का फर्नीचर बेचने की कोशिश की लेकिन साइब जालसाजों ने उससे 3.77 लाख रुपए ठग लिए।

ठगी की शिकार हुई 26 वर्षीय महिला फोर्ट में एक पेट्रोलियम कंपनी में कार्यकारी सहायक के रूप में काम करती है जो स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) के तहत एक इमारत में रहती है। महिला के अनुसार, उसकी कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक ने उससे कुछ फर्नीचर 21,000 रुपये में बेचने को कहा था। प्रबंधक ने महिला से कहा कि क्विकर (ऑनलाइन मार्केटप्लेस) पर एक संभावित ग्राहक ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि प्रबंधक ने उससे कहा कि वह पेटीएम यूज नहीं करता है इसलिए ग्राहक द्वारा पेमेंट वह ले ले। प्रबंधक ने उस ग्राहक का नंबर उसे दिया और संपर्क करने के लिए कहा। महिला ने कहा कि 3 जुलाई को उसने ग्राहक से संपर्क किया जो साइबर-धोखाधड़ी करने वाला निकला।

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, जालसाज ने महिला को यह कहते हुए एक क्यूआर कोड भेजा कि यह 21,000 रुपये के भुगतान के लिए है। लेकिन जब महिला ने कोड स्कैन किया और अपना चार अंकों का पिन नंबर दर्ज किया, तो वही राशि उसके खाते से डेबिट हो गई। पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति ने कहा कि एक गलती से ऐसा हुआ। उसने महिला से दुबारा यही प्रक्रिया दोहराने के लिए कहा। ऐसा करते हुए चार लेन-देन में जालसाज ग्राहक ने 1,60,000 रुपये उड़ा लिए।

महिला के मुताबिक जालसाज ग्राहक ने त्रुटि बताते हुए उससे अगले दिन संपर्क करने को कहा। 4 जुलाई को उसने उससे बैंक डिटेल साझा करने को कहा। ऐसा करने के बाद वह सत्यापन के लिए उससे फिर 500 रुपए मंगाता है और उसे  शक ना हो, वह 1000 वापस कर देता है। उसे भी लगा कि पिछला सारा ट्रांजेक्शन त्रुटि बस हुआ है। 

एफआईआर के मुताबिक, जालसाज ने महिला से फिर 94,000 रुपये भेजने के लिए कहा, यह कहते हुए कि 21,000 रुपये के साथ पूरी राशि उसे वापस कर दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि महिला लेन-देन करती रही और 3.77 लाख रुपये का भुगतान कर डाली। जब उस व्यक्ति ने और पैसे मांगे तो उसने महसूस किया कि उसके साथ धोखा हो रहा है। इसके बाद उसने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया।

टॅग्स :Cyber Wing of Mumbai Policeक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम