लाइव न्यूज़ :

भाजपा मंडल अध्यक्ष को महिला ने सड़क पर पीटा, नौकरी के नाम पर लिए थे 1.75 लाख रुपये, मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2021 17:38 IST

भारतीय जनता पार्टी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोनी कटरा पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के संदर्भ में भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा का कहना है कि यह राजनीतिक द्वेष में किया गया षड्यंत्र है।लोनीकटरा पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष की तहरीर पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

लखनऊः बाराबंकी जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर एक महिला ने उसके बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर पौने दो लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। यह मामला सुर्खियों में तब आया जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हुआ।

 

लोनी कटरा पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लोनी कटरा के थाना प्रभारी ने शुक्रवार को बताया कि लोनी कटरा थाना क्षेत्र के रुक्‍नापुर निवासी महिला पियारा देवी की तहरीर पर त्रिवेदीगंज मंडल के भाजपा अध्यक्ष उत्तम वर्मा के खिलाफ भादंवि की धारा 323 (जानबूझकर स्‍वेच्‍छा से चोट पहुंचाना), 406 (विश्वास का आपराधिक हनन) 504 (जानबूझकर अपमानित करना) और 506 (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इस सिलसिले में भारतीय जनता पार्टी बाराबंकी के जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा गया है और उनका पक्ष जानने के बाद उचित कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में महिला बीच सड़क पर मोटरसाइकिल पर सवार भाजपा नेता को रोककर अपने रुपये मांगती नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक बेटे की नौकरी न लगने पर बुधवार को महिला ने लोनी कटरा थाना इलाके के भिलवल चौराहे पर भाजपा नेता को रोककर अपने रुपये मांगे और नेता का गिरेबान भी पकड़ लिया। उत्तम वर्मा बाराबंकी जिले के त्रिवेदीगंज मंडल के भाजपा अध्यक्ष हैं।

महिला का आरोप है कि उसके बेटे मुकेश को स्कूल में नौकरी दिलाने के नाम पर मंडल अध्यक्ष उत्‍तम वर्मा ने करीब दो वर्ष पहले उससे पौने दो लाख रुपये लिए थे। महिला ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार को भिलवल चौराहे पर वह अपना रुपया मांगने गई तो उत्तम ने रुपया देने की बजाय उसे गाली देते हुए थप्पड़ मारा और अभद्रता की। घटना के संदर्भ में भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम वर्मा का कहना है कि यह राजनीतिक द्वेष में किया गया षड्यंत्र है।

उत्तम ने कहा कि बुधवार को वह हैदरगढ़ एक कार्यक्रम में जा रहे थे तभी भिलवल चौराहे के समीप कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान वह गिर गए और किसी तरह जान बचाकर भागे और लोनी कटरा थाने में पहुंचकर अपनी तहरीर दी।

हालांकि लोनीकटरा पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष की तहरीर पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कहा, “इस तरह के जो आरोप हैं, उसकी सच्चाई और तथ्यों की जानकारी मिलने के बाद जिला संगठन उचित कार्रवाई करेगा। अगर महिला के आरोपों में सत्यता पाई जाएगी तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।” 

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेशBJPup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला