लाइव न्यूज़ :

बरेली की पुलिस लाइन, ट्रांजिट हॉस्टल में महिला दरोगा की सिर कुचलकर हत्या 

By भाषा | Updated: May 29, 2019 15:40 IST

तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला दरोगा का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मुरादाबाद के अमरोहा जिले में डिडौली (जोया) थाना क्षेत्र के रामनगर की रहने वाली दरोगा रीना कुमारी (42) क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई में तैनात थीं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने पुलिस के ट्रांजिट हॉस्टल में घर ले लिया था, जहां वह अपने बेटे के साथ रहती थीं। पुलिस ने बताया कि रीना ने पुत्र यश को दो दिन पहले ही पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजा था।रीना का पति से तलाक हो चुका था। मंगलवार की रात को पास में रहने वाले बिथरी थाने के दरोगा मनोज वर्मा ने रीना के घर का दरवाजा खुला देखा।

बरेली की पुलिस लाइन से सटे ट्रांजिट हॉस्टल में एक महिला दरोगा की सिर कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना के बारे में बीती रात पता चला।

तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। महिला दरोगा का शव कमरे में फर्श पर पड़ा था। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मुरादाबाद के अमरोहा जिले में डिडौली (जोया) थाना क्षेत्र के रामनगर की रहने वाली दरोगा रीना कुमारी (42) क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई में तैनात थीं।

करीब ढाई साल पहले वह बिजनौर से स्थानांतरित होकर बरेली आई थीं। उन्होंने पुलिस के ट्रांजिट हॉस्टल में घर ले लिया था, जहां वह अपने बेटे के साथ रहती थीं। पुलिस ने बताया कि रीना ने पुत्र यश को दो दिन पहले ही पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजा था।

रीना का पति से तलाक हो चुका था। मंगलवार की रात को पास में रहने वाले बिथरी थाने के दरोगा मनोज वर्मा ने रीना के घर का दरवाजा खुला देखा। आवाज देने पर भी जब कोई जवाब नहीं आया तो अंदर जाकर देखा।

अंदर घुसते ही कोठरी में रीना का खून से लथपथ शव पड़ा था। हत्यारों ने सिर में किसी भारी चीज से प्रहार कर उनकी हत्या की थी। खून जम चुका था। इसके बाद वाले कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। गद्दे भी पलटे पड़े थे। अटैची खुली हुई थी।

मौके से कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। फॉरेंसिक टीम ने भी तमाम चीजों के नमूने लिए। डीआईजी राजेश कुमार पांडेय ने बताया ‘‘सभी बिन्दुओं को ध्यान में रख कर जांच की जा रही है । मामला लूट का नहीं लग रहा है। हत्या का मकसद पता किया जा रहा है। इसके लिए टीमें लगा दी गई हैं।’’

पांडेय ने बताया कि महिला दरोगा की रसोई में खाना बना मिल । कड़ाही में लौकी की सब्जी, एक कटोरी में भिंडी और पास में कटे हुए आम के टुकड़े रखे थे। तवा भी चूल्हे पर चढ़ा हुआ था। काफी ढूंढने पर भी महिला दरोगा का मोबाइल नहीं मिला। हत्यारे मोबाइल भी ले गए। अधिकारियों का कहना है कि हत्यारों का नंबर निश्चित ही दरोगा के मोबाइल में रहा होगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?