लाइव न्यूज़ :

जेडीयू के पूर्व विधायक ने न्यू ईयर पार्टी में चलाई गोली, महिला घायल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2019 11:44 IST

बिहार के जेडीयू पार्टी में दो बार रह चुके पूर्व नेता राजू कुमार सिंह ने एक महिला पर गोली चला दी। महिला का नाम अर्चना गुप्ता है और उम्र 45 वर्ष है।

Open in App

नए साल पर दक्षिणी दिल्ली के एक फार्महाउस में बेहद दर्दनाक हादसा देखने को मिला। बिहार के जेडीयू पार्टी में दो बार विधायक रह चुके पूर्व नेता राजू कुमार सिंह ने सोमवार करीब रात 1 बजे एक महिला पर गोली चला दी। पुलिस को जांच से  पता लगा है कि महिला का नाम अर्चना गुप्ता है और उम्र 45 वर्ष है। पीड़ित महिला पेशे से आर्किटेक्ट है और दिल्ली में ही रहती हैं। यह मामला न्यू ईयर पार्टी सोमवार की रात का है।

महिला पर गोली कैसे चलीं?

न्यू ईयर की पार्टी का आयोजन जेडीयू पार्टी के पूर्व नेता के बड़े भाई ने किया था। पीड़ित महिला अपने पति विकास गुप्ता के साथ इस पार्टी में 9 से 9:30 बजे के बीच गए थे। इस पार्टी का आयोजन रोज फार्म में हो रहा था जोकि दिल्ली के गांव मंडी के फतेहपुर बेरी इलाके में पड़ता है। यह फार्म हाउस राजू कुमार सिंह की माता के नाम पर है। पार्टी के चलते सोमवार करीब 12 बजे राजू कुमार सिंह ने दो से तीन फायर किए।

महिला के पति विकास गुप्ता ने स्पेशल कमीश्नर आरपी उपाध्याय को बताया कि पार्टी में हुई फायरिंग के दौरान उसकी पत्नी को गोली लगी है। गोली लगने के बाद विकास गुप्ता की पत्नी अर्चना गुप्ता जमीन पर गिर गई थी। विकास गुप्ता ने पूर्व नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है कि राजू कुमार सिंह ने ही मेरी पत्नी पर गोली चलाई थी।

मौके पर पीड़ित महिला का काफी खून बहा है। अर्चना गुप्ता को घायल होने के बाद वसंत कुंज के फोर्टिस हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पूर्व नेता राजू कुमार सिंह और उसका ड्राईवर अभी तक फरार है।

पुलिस पता लगा रही है कि क्या राजू कुमार सिंह की लाईसेंस वाली बंदूक से गोली चलाई गई है या नहीं? विकास गुप्ता नें जेडीयू के पूर्व नेता पर अटेम्पट टू मर्डर और सबूत नष्ट करने के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपी का परिवार भी इस पार्टी में मौजूद था। फिलहाल आरोपी और ड्राईवर दोनों फरार हैं।       

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा