लाइव न्यूज़ :

UP: एटा में महिला अभियोजन अधिकारी की हत्या, सिर पर मारी पांच गोलियां, पुलिस जांच में जुटी

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 6, 2019 17:59 IST

उत्तर प्रदेशः मृतिका महिला अभियोजन अधिकारी का नाम नूतन यादव था और वह आगरा जिले की रहने वाली थीं। नूतन एटा के जलेसर न्यायालय में कार्यरत थीं और यहीं अपने भाई के साथ पुलिस लाइन के आवास में रहती थीं

Open in App
ठळक मुद्देएटा में महिला अभियोजन अधिकारी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई है। मृतिका का शव कमरें में पड़ा हुआ मिला।इस घटना के बारे में उस समय पता चला जब आवास पर काम करने वाली महिला वहां पहुंची और कमरे में नूतन का शव देखकर उसके होश उड़े गए और जोर से चीख पड़ी।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के लाख कोशिशें करने के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह आए दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सूबे के एटा का है, जहां महिला अभियोजन अधिकारी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई है। मृतिका  का शव कमरें में पड़ा हुआ मिला।

खबरों के अनुसार, मृतिका महिला अभियोजन अधिकारी का नाम नूतन यादव था और वह आगरा जिले की रहने वाली थीं। नूतन एटा के जलेसर न्यायालय में कार्यरत थीं और यहीं अपने भाई के साथ पुलिस लाइन के आवास में रहती थीं, जिस समय उनकी हत्या हुई उस समय वह कमरे पर अकेली थीं और भाई कहीं गया हुआ था।

इस घटना के बारे में उस समय पता चला जब आवास पर काम करने वाली महिला वहां पहुंची और कमरे में नूतन का शव देखकर उसके होश उड़े गए और जोर से चीख पड़ी। महिला की चीख की वहज से पड़ोसी एकत्रित हो गए और वारदात के संबंध में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार, मृतिका नूतन का शव कमरे में खून से लथपथ देखा और अपने कब्जे में लिया। उसे घटनास्थल पर 32 बोर के पांच खोखे और मृतिका का मोबाइल फोन मिला। साथ ही साथ नूतन के चेहरे और सिर पर पांच गोलियां मारी गई थीं।  

पुलिस का कहना है कि वारदात के संबंध में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को प्रथम दृष्टया इस हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ होने का शक है, जिसको लेकर वह जल्द ही पूछताछ शुरू करेगी। 

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?