लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में खड़ी थी महिला, पीछे खड़ा शख्स करने लगा हस्तमैथुन, हुआ गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: March 22, 2021 09:37 IST

महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत छेड़छाड़ के अपराध में मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देयह घटना दिल्ली के पास यूपी के गाजियाबाद स्थित एमएमजी जिला अस्पताल में हुई।वहां खड़े लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लाइन में खड़ी महिला के पीछे खड़ा होकर हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। यह घटना तब घटी जब महिला गाजियाबाद स्थित जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में लगी हुई थी।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आरोपी की पहचान कैला भट्टा इलाके के अरशद (35) के रूप में हुई है। घटना के समय मौके पर खड़े लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।

जानें क्या है पूरा मामला 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षीय महिला शनिवार को एमएमजी जिला अस्पताल गई थी, इसी दौरान उसके साथ यह घटना घटी है। महिला ने बताया कि वह दवा लेने के लिए कतार में खड़ी थी, तभी अरशद उसके पीछे खड़ा हो गया और मास्टरबेशन करने लगा। कुछ लोगों ने उसके इस शर्मनाक हरकत पर गौर किया और महिला को सतर्क किया।

घटना के समय वहां खड़े लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया-

इसके बाद वहां खड़े लोगों ने अरशद को पकड़ लिया और फिर उसे घंटाघर कोतवाली पुलिस स्टेशन ले गए। महिला ने पुलिस को अरशद के खिलाफ लिखित शिकायत दी। उनकी शिकायत के आधार पर अरशद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत छेड़छाड़ का अपराध दर्ज किया गया है।

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग भार्गव ने ये कहा-

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अनुराग भार्गव ने मीडिया को बताया कि हमें इस घटना के बारे में पता चला है। वर्तमान में हमारे पास तीन गार्ड हैं जो विभिन्न स्थानों पर प्रतिनियुक्त हैं। हम कतारों पर नजर रखने के लिए कम से कम एक को तैनात करेंगे। हालांकि, अस्पताल में महिलाओं और पुरुषों की कतार अलग-अलग लगाई जाती हैं। 

टॅग्स :गाजियाबादमास्टरबेशनउत्तर प्रदेशछेड़छाड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने