लाइव न्यूज़ :

पति को नींद की गोलियां खिलाने के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2025 19:50 IST

Woman killed Husband: मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के चमन इलाके में मंगलवार को एक महिला को अपने पति को नींद की गोलियां खिलाने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपति को नींद की गोलियां खिलाने के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपी महिला गिरफ्तार

Woman killed Husband: मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली के चमन इलाके में मंगलवार को एक महिला को अपने पति को नींद की गोलियां खिलाने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के चमन इलाके में 30 वर्षीय सलमान नामक व्यक्ति की गत 21 जून को संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। उन्होंने बताया कि उसके भाई फैसल ने अपने भाई की हत्या किये जाने की आशंका जाहिर करते हुए सलमान की बीवी शाहीन पर कत्ल का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि फैसल की तहरीर पर पुलिस ने 22 जून को एक मामला दर्ज कर लिया था। उन्होंने बताया कि जांच में शाहीन की भूमिका संदिग्ध लगने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में शाहीन ने कुबूल किया कि उसने अपने पति सलमान को नींद की गोलियां खिलाने के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि शाहीन ने कुबूल किया कि बाद में वह अपने पति को जिला अस्पताल ले गयी और हत्या को आत्महत्या के तौर पर दिखाने की कोशिश की। कुमार ने बताया कि आरोपी महिला ने यह भी बताया है कि उसका पति उस पर दूसरे लोगों के साथ यौन सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव डाल रहा था, इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी। शाहीन और सलमान की छह साल पहले शादी हुई थी और उनका चार साल का एक बच्चा भी है। 

टॅग्स :मुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?