लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड ने युवक की हत्या कर शव के टुकड़ों से बनाई बिरयानी, और फिर पाकिस्तानी मजदूरों को खिलाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2018 17:52 IST

अमीरात के सरकारी अख़बार 'द नेशनल रिपोर्ट्स' के मुताबिक महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और कहा है कि उसने गुस्से में आकर ये हत्या की। महिला की उम्र 30 साल के आस-पास है और अब उस पर हत्या का मुकदमा चलेगा।

Open in App

संयुक्त अरब अमीरात में मोरक्को मूल की एक महिला ने अपने प्रेमी की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए और उसे पकाकर मजदूरों को खिला दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या तीन महीने पहले की थी, लेकिन उस समय ये मामला पकड़ में नहीं आया था। महिला के ब्लेंडर के अन्दर मानव दांत मिलने के बाद ये मामला प्रकाश में आया है। 

अमीरात के सरकारी अख़बार 'द नेशनल रिपोर्ट्स' के मुताबिक महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और कहा है कि उसने गुस्से में आकर ये हत्या की। महिला की उम्र 30 साल के आस-पास है और अब उस पर हत्या का मुकदमा चलेगा।

अख़बार के मुताबिक महिला सात साल तक अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिश्ते में थी, लेकिन एक दिन बॉयफ्रेंड ने महिला को बताया कि वो उससे शादी नहीं कर सकता और किसी अन्य महिला से शादी करना चाहता है। इसके बाद महिला गुस्से में आ गई और उसने अपने प्रेमी की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने ये नहीं बताया कि महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कैसे की?

अखबार के मुताबिक, महिला ने बॉयफ्रेंड के शव के टुकड़े-टुकड़े कर चावल के साथ पकाए और पास में काम करने वाले पाकिस्तानी मज़दूरों को खिलाया।

मामले का पता तब चला जब मारे गए व्यक्ति का भाई उसे खोजने के लिए ओमान की सीमा के पास स्थित अल इन शहर आया और वह आरोपी महिला के घर गया, जहां उसने घर में रखे मिक्सर के ब्लेंडर के अंदर एक मानव दांत पाया, जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दांत को बरामद किया और उसका डीएनए कराया। इससे पता चला कि उस व्यक्ति की हत्या हुई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला ने मृतक के भाई को बताया था कि उसने उसके भाई (मृतक) को घर से निकाल दिया था। लेकिन, पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और माना कि उसने ही बॉयफ्रेंड  की हत्या की थी।

टॅग्स :हत्याकांडमर्डर मिस्ट्रीबिरयानीमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने