लाइव न्यूज़ :

महिला ने लगाई समुद्र में छलांग, पुलिस कांस्टेबल ने बचाई जान, मुंबई की घटना...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 20:46 IST

मुंबई में मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रही 53 वर्षीय एक महिला ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर अरब सागर में छलांग लगा दी, लेकिन एक सतर्क पुलिस कांस्टेबल ने पानी में गोता लगाकर उसे बचा लिया।

Open in App

मुंबई में मनोवैज्ञानिक समस्याओं से जूझ रही 53 वर्षीय एक महिला ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर अरब सागर में छलांग लगा दी, लेकिन एक सतर्क पुलिस कांस्टेबल ने पानी में गोता लगाकर उसे बचा लिया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार शाम करीब पांच बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया कि बचाए जाने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया, "कांस्टेबल साईनाथ देवड़े गैलेक्सी अपार्टमेंट में तैनात हैं, जहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान रहते हैं।

वह बैंडस्टैंड पर गश्त ड्यूटी पर थे। उन्होंने एक महिला को समुद्र में डूबते देखा। वह तुरंत किनारे पर पहुंचे और पानी में कूदकर उसे बचा लिया।" अधिकारी ने बताया कि पानी से बाहर निकाले जाने के बाद महिला आधी बेहोशी की हालत में थी और उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार, बांद्रा पश्चिम की निवासी महिला पिछले 20 वर्ष से मनोवैज्ञानिक समस्याओं का इलाज करा रही है। अधिकारी ने बताया, "बैंडस्टैंड पर टहलते समय महिला डर गई क्योंकि उसे लगा कि कोई अदृश्य शक्ति उसका पीछा कर रही है और वह समुद्र में कूद गई।" कांस्टेबल की त्वरित प्रतिक्रिया और सूझबूझ की लोगों ने प्रशंसा की और मुंबई पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर घटना के बारे में एक पोस्ट डाली। 

टॅग्स :मुंबई पुलिसमहाराष्ट्रमुंबईवायरल वीडियोक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी