लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन जुए में लाखों रुपये हारने के बाद महिला ने दी जान, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 7, 2022 18:25 IST

चेन्नई की रहने वाली 29 साल की भवानी ने ऑनलाइन जुए में लगभग 20 सोने के गहने और 3 लाख रुपये हारने के बाद आत्महत्या कल ली।

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई की एक मेडिकल फर्म में कार्यरत 29 साल की भवानी ने जुए में पैसे हारने के बाद जान दे दीभवानी ऑनलाइन जुए में लगभग 20 सोने के गहने और 3 लाख रुपये गंवा चुकी थी पुलिस ने बताया कि भवानी अक्सर ऑनलाइन रमी खेलती थी और उसे इसकी लत लग गई थी

चेन्नई: जुए की लत ने एक विवाहित महिला को जान देने पर मजबूर कर दिया। जी हां, चेन्नई की एक निजी मेडिकल फर्म में कार्यरत 29 साल की भवानी ने बीते रविवारको जुए में पैसे हारने के कारण अपनी जान दे दी।

इस मामले में पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक भवानी ने ऑनलाइन जुए में लगभग 20 सोने के गहने और 3 लाख रुपये गंवाने के बाद अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया।

खबरों के मुताबिक दोस्तों के बीच 'बावा' के नाम से जानी जाने वाली भावना की शादी लगभग 6 साल पहले भाग्यराज से से हुई थी और दो बच्चे भी थे, जिनकी उम्र तीन और एक साल की है।

भवानी की आत्महत्या के बाद पुलिस ने तहकीका की उसके मुताबिक भावना अक्सर ऑनलाइन रमी खेलती थी। उसे रमी खेलने की लत इस कदर लग गई थी कि उसने खेल में दांव पर अपने सोने के गहनों और लगभग 3 लाख रुपये लगा दिये और अंत में वो हार गई। 

समाचार वेबपोर्टल 'द न्यूज मिनट' के मुताबिक उसने जुए में जो 3 लाख रुपये लगाये थे, वो भी उसने अपनी बहनों से उधार लिए थे। पुलिस के मुताबिक ऑनलाइन जुए में भवानी को एक साल में करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। जिसके बारे में आत्महत्या के चार दिन पहले उसने कथित तौर पर अपनी बहन से बात करते हुए बताई थी।

बीते रविवार की रात भवानी के पति भाग्यराज ने उसे बेहोश देखा, जिसके बाद परिवार वाले उसे सरकारी स्टेनली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भवानी को मृत घोषित कर दिया।

इस बीच मामले की जानकारी मनाली न्यू टाउन पुलिस को हुई और वो भी फौरन अस्पताल पहुंची। जहां उसने भवानी के पति भाग्यराज के बयान पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

मौत के बाद भवानी की एक मित्र ने बताया कि वो बेहद आत्मविश्वासी थी और उसे पढ़ाई के साथ भरतनाट्यम का भी बेहद शौक था, वह एक काबिल डांसर भी थी।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीचेन्नईतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए