लाइव न्यूज़ :

VIDEO: बेंगलुरु की मस्जिद के सामने बुर्का पहनी महिला को मिली तालिबनी सज़ा, भीड़ के बीच डंडों से पीटा गया

By रुस्तम राणा | Updated: April 15, 2025 15:32 IST

पिछले हफ़्ते हुई यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तालिबानी स्टाइल की सज़ा के वीडियो ने पूरे दक्षिणी राज्य में सनसनी फैला दी।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु में एक मस्जिद के बाहर 38 वर्षीय महिला की कथित तौर पर पुरुषों के एक समूह ने पिटाई कीइसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैवीडियो ने पूरे दक्षिणी राज्य में सनसनी फैला दी

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक मस्जिद के बाहर 38 वर्षीय महिला की कथित तौर पर पुरुषों के एक समूह ने पिटाई की, क्योंकि उसके पति ने घरेलू विवाद को लेकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले हफ़्ते हुई यह घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तालिबानी स्टाइल की सज़ा के वीडियो ने पूरे दक्षिणी राज्य में सनसनी फैला दी।

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता शबीना बानो 7 अप्रैल को दावणगेरे में अपने घर पर थी, जब उसकी रिश्तेदार नसरीन और उसका पति फ़याज़ उससे मिलने आए। कथित तौर पर तीनों बुक्कंबुडी में एक पहाड़ी पर थोड़ी देर के लिए घूमने गए थे। नसरीन और फ़याज़ भी शाम को शबीना के घर लौट आए।

शबीना का पति जमील अहमद जब घर आया तो घर में शबीना के रिश्तेदारों को देखकर वह भड़क गया और फिर उसने बेंगलुरु के तवारेकेरे स्थित जामा मस्जिद में जाकर अपनी पत्नी और उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। अहमद ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया।

9 अप्रैल को मस्जिदों ने तीनों लोगों को बुलाया था। लेकिन जब शबीना मस्जिद पहुंची तो छह लोगों ने उस पर लाठी-डंडों और पाइपों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद नियाज (32), मोहम्मद गौसपीर (45), चांद बाशा (35), दस्तगीर (24), रसूल टी आर (42) और इनायत उल्लाह (51) के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

टॅग्स :बेंगलुरुवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने