बिहारः बेटा नहीं होने पर महिला सहित दो बेटियों को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया 

By एस पी सिन्हा | Published: November 1, 2018 07:01 PM2018-11-01T19:01:59+5:302018-11-01T19:01:59+5:30

मृतका पुष्पा देवी उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट गंज की रहने वाली थी, जिसका शादी 20 साल पहले कुदरा थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में मनोज सोनी से हुई थी। पुष्पा की दो बच्चियां थी जिसमें से एक आठ साल की और एक चार साल की थी, लेकिन परिवार वाले पुष्पा से बेटा की चाह रख रहे थे।

woman and two girls set on fire by in laws in bihar | बिहारः बेटा नहीं होने पर महिला सहित दो बेटियों को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया 

बिहारः बेटा नहीं होने पर महिला सहित दो बेटियों को ससुराल वालों ने जिंदा जलाया 

बिहार के कैमूर जिले में हैवानियत की हद पार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सीसवार गांव में बुधवार देर रात ससुराल वालों ने बेटे को जन्म नहीं देने पर एक महिला और उसकी दो बच्चियों को जिंदा जलाकर मार डाला। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक महिला को उसकी दो बेटियों के साथ जिंदा जलाकर मार दिया गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद गांव में पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। 

मामले की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले थाने पर पहुंचे। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है कि बेटा नहीं होने के कारण ससुराल वाले कई सालों से महिला को प्रताड़ित करते थे। 

मृतका पुष्पा देवी उत्तर प्रदेश के रॉबर्ट गंज की रहने वाली थी, जिसका शादी 20 साल पहले कुदरा थाना क्षेत्र के सिसवार गांव में मनोज सोनी से हुई थी। पुष्पा की दो बच्चियां थी जिसमें से एक आठ साल की और एक चार साल की थी, लेकिन परिवार वाले पुष्पा से बेटा की चाह रख रहे थे। बेटा नहीं होने पर ओझा गुनी को बुलाकर घर पर झाड़-फूंक भी कराया जाता था और अंत में मारने पीटने के बाद उसको आग लगाकर जला दिया गया, जिससे तीनों की मौत हो गई। 

मामले की जांच कर रही पुलिस भी इस घटना को हत्या ही मान रही है। पुलिस ने बताया परिजनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद से मृतका का पति अपने परिवार सहित फरार है और पुलिस सबकी तलाश कर रही है।

Web Title: woman and two girls set on fire by in laws in bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे