लाइव न्यूज़ :

UP: महिला व बेटी की तालाब में डूबकर मौत, पिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का लगाया आरोप

By भाषा | Updated: September 15, 2020 16:04 IST

महिला व बच्ची के डूबने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और रात लगभग नौ बजे शवों को बाहर निकलवाया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इस मामले में बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़की के पिता ने मां-बेटी को तालब में डुबोकर मार देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

भदोही: उत्तर प्रदेश जिले के चौरी थाना इलाके में एक विवाहिता और तीन साल की बेटी की कथित तौर पर तालाब में डूबने से मौत हो गयी। वहीं, महिला के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया जिस पर पुलिस ने पति, सास और देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया बिगहा गांव निवासी विनोद चौहान की पत्नी सुलेखा (26) और उसकी बेटी सोनाली (3) की सोमवार को तालाब में डूबने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और रात लगभग नौ बजे शवों को बाहर निकलवाया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया जौनपुर जिले के सरायख्वाजा से यहाँ पहुंचे लड़की के पिता पेड़ा लाल ने महिला के पति, देवर, सास और ससुर पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मां-बेटी को तालब में डुबोकर मार देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पति विनोद चौहान ,सास मुन्नी देवी , देवर मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। भाषा सं जफर पवनेश पवनेश

टॅग्स :भदोहीउत्तर प्रदेशकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला