लाइव न्यूज़ :

शख्स को मारने के लिए पत्नी व बेटे ने ही कांट्रैक्ट किलर से किया संपर्क, जानें क्या है पूरा मामला

By अनुराग आनंद | Updated: March 3, 2021 09:24 IST

अपने पति को मारने के लिए मां ने बेटे के साथ मिलकर कांट्रैक्ट किलर से संपर्क किया। शख्स अपनी पत्नी के चरित्र पर अक्सर आपत्तिजनक कमेंट करता था और बेटियों के प्रति उसका व्यवहार भी संदिग्ध था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से तीन मोबाइल फोन और 98,000 रुपये बरामद किए हैं।मां और बेटे ने मिलकर शख्स की हत्या करवा दी क्योंकि शख्स ने पत्नी पर उसके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था।

बेंगलुरु: एक शख्स की हत्या के पीछे के मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में बेनागुलु पुलिस को एक गुमनाम पत्र से मदद मिली है। पुलिस ने कहा कि 52 वर्षीय मृतक मोहम्मद हंजला को तीन कांट्रैक्ट किलर ने मिलकर मारा था।

पुलिस ने बताया कि शख्स को मारने के लिए इन कांट्रैक्ट किलर को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी और बेटे ने ही ये काम दिया था।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, पत्नी और बेटे ने शहर में एक फुटवियर निर्माण इकाई के मालिक हंजला को मारने के लिए तीन लोगों को 'सुपारी' दी थी। पुलिस ने तीनों कॉन्ट्रैक्ट किलर्स से तीन मोबाइल फोन और 98,000 रुपये बरामद किए हैं।

रिपोर्टों से पता चलता है कि मां और बेटे ने मिलकर शख्स की हत्या करवा दी क्योंकि शख्स ने पत्नी पर उसके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किया था और बेटियों के प्रति शख्स का संदिग्ध व्यवहार था।

शख्स की पत्नी बेगम ने ही बेटे रहमान को हत्यारों से संपर्क करने के लिए कहा था-

पत्नी, सरवरी बेगम और बेटे रहमान ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद भी इस घटना को अंजाम देने के पीछे का एक मुख्य कारण था। शख्स की पत्नी बेगम ने ही बेटे रहमान को हत्यारों से संपर्क करने के लिए कहा था। हालांकि, पति की मौत के बाद महिला ने 10 फरवरी को अपने पड़ोसियों को बताया कि उनकी मृत्यु हृदयगति रुकने से हुई थी। शख्स के मौत के कुछ समय बाद ही उसका अंतिम संस्कार कब्रिस्तान में किया गया था।

पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला, जिसमें हंजला की मौत की वजह हत्या बताई गई-

इस घटना के लगभग एक महीने बाद पुलिस को एक गुमनाम पत्र मिला, जिसमें कहा गया था कि हंजला की मौत हृदयगति रुकने से नहीं हुई थी बल्कि उसे मारा गया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें यह पता चला कि मां-बेटे ने मिलकर हंजला को मारने के लिए कांट्रैक्ट किलर से संपर्क किया था। यह कहा गया कि 'गिरोह' ने हालांकि यह तय किया था कि वे हिंसा का सहारा लिए बिना उसे मार देंगे। इसलिए, 9 फरवरी की रात को हंजला को छह नींद की गोलियों के साथ रात का खाना परोसा गया।

10 फरवरी को तड़के 3:30 बजे सुबह बदमाशों ने तकिये की मदद से उसकी हत्या कर दी-

10 फरवरी को तड़के 3:30 बजे सुबह बदमाशों ने तकिये की मदद से उसकी हत्या कर दी थी। रिपोर्टों से पता चलता है कि तीन संदिग्धों को रविवार को गिरफ्तार किया गया था जबकि दो और को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। सभी 5 लोगों ने अब अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला