लाइव न्यूज़ :

पत्नी और बेटे ने ही मारा केन्द्रीय कर्मचारी को, पुलिस ने सभी को किया अरेस्ट

By भाषा | Updated: July 10, 2019 12:52 IST

पुलिस ने बताया कि मृतक के 16 वर्षीय बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक आनंद सिंह (43) की पत्नी और बेटा उसकी शराब की लत और उनके प्रति दुर्व्यवहार से तंग थे। पुलिस ने रविवार को बताया था कि अंकेक्षण केन्द्रीय व्यय महानिदेशालय के एक अनुभाग में लेखा परीक्षक आनंद सिंह अपने घर में मृत पाये गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देशरीर पर चाकू के कई घाव थे। महिला ने शुरुआत में कहा था कि उसका पति शुक्रवार रात तक घर नहीं आया था।शनिवार सुबह तीन बजे जब वह सोकर उठी तो पति का खून में लथपथ शव मिला और घर से 1.5 लाख रुपये गायब थे।

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जैतपुर में केन्द्र सरकार में लेखा परीक्षक (ऑडिटर) की कथित हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके बेटे के दोस्त को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के 16 वर्षीय बेटे को भी हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक आनंद सिंह (43) की पत्नी और बेटा उसकी शराब की लत और उनके प्रति दुर्व्यवहार से तंग थे। पुलिस ने रविवार को बताया था कि अंकेक्षण केन्द्रीय व्यय महानिदेशालय के एक अनुभाग में लेखा परीक्षक आनंद सिंह अपने घर में मृत पाये गए थे।

उनके शरीर पर चाकू के कई घाव थे। महिला ने शुरुआत में कहा था कि उसका पति शुक्रवार रात तक घर नहीं आया था और शनिवार सुबह तीन बजे जब वह सोकर उठी तो पति का खून में लथपथ शव मिला और घर से 1.5 लाख रुपये गायब थे। महिला और उसके बेटे द्वारा घटना को लेकर कही गई बातों में विरोधाभास से पुलिस को संदेह हुआ।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि निरंतर पूछताछ के दौरान महिला ने स्वीकार किया कि उसके बेटे ने उसके दोस्त विकास को अपने पिता की हत्या के लिये संपर्क किया था और उसे 1.5 लाख रुपये देने का वादा किया था। विकास ने वारदात को अंजाम देने के लिये फरीदाबाद निवासी अपने दोस्त रिषभ को साथ लिया।

डीसीपी ने कहा विकास और रिषभ शुक्रवार शाम को घर की छत पर जाकर छिप गए। आनंद नशे की हालत में करीब 11.30 बजे घर लौटा और बिना भोजन किये सोने चला गया। अधिकारी ने कहा कि देर रात 2.30 बजे महिला और उसके बेटे के इशारे पर विकास और रिषभ बाहर आए और आनंद पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इस दौरान महिला और उसका बेटा दरवाजे पर खड़े रहे। पुलिस ने कहा कि विकास और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिषभ की तलाश जारी है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए