लाइव न्यूज़ :

जयपुर-मुंबई ट्रेन में 4 लोगों की हत्या करने वाले रेलवे सिपाही की पत्नी ने कहा, "पति मानसिक रूप से बीमार हैं, इलाज चल रहा है लंबे समय से"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 4, 2023 12:33 IST

जयपुर-मुंबई ट्रेन की सुरक्षा में तैनात जिस रेलवे सिपाही की गोली से 4 लोग मौत के घाट उतर गये। अब उसकी पत्नी ने पति का बचाव करते हुए दावा किया है कि वो मानसिक रूप से अस्वस्थ्य हैं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजयपुर-मुंबई ट्रेन हत्याकांड के आरोपी सिपाही की पत्नी ने कहा कि वह अवसाद से पीड़ित बीमार हैंआरोपी सिपाही चेतन सिंह की पत्नी रेनू ने कहा उनका लंबे समय से मथुरा में इलाज चल रहा हैरेनू ने कहा कि वो चेतन की बीमारी के सारे सबूत लेकर मुंबई जाएंगी बयान दर्ज करवाने के लिए

लखनऊ: जयपुर-मुंबई ट्रेन की सुरक्षा में तैनात जिस रेलवे सिपाही की गोली से 4 लोग मौत के घाट उतर गये। अब उसकी पत्नी ने पति का बचाव करते हुए दावा किया है कि वो मानसिक रूप से अस्वस्थ्य हैं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा है।

रेलवे यात्रियों की हत्या करने वाल आरोपी सिपाही चेतन उत्तर प्रदेश के मथुरा का रहने वाला है। चेतन की पत्नी अभी मथुरा में ही है और वो जल्द ही परिजनों के साथ मुंबई जाकर पुलिस अधिकारियों के सामने अपना बयान दर्ज करवाएगी।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के साथ बातचीत में आरोपी चेतन की पत्नी रेनू ने कहा कि उसके पति लंबे समय से मानसिक अवसाद में चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। रेनू ने कहा कि वह मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं और इलाज के लिए नियमित रूप से मथुरा के एक अस्पताल में जाते हैं।

उसने कहा,  “मेरे पति लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका इलाज भी चल रहा है। वह इलाज के तौर पर नियमित दवा ले रहे हैं और मथुरा के अस्पताल में डॉक्टर लगातार उनकी जांच करते रहते हैं।”

इस पूरे प्रकरण में दिलचस्प बात यह है कि चेतन की पत्नी रेनू का बयान चब आया है, जब एक दिन पहले रेलवे अधिकारियों के दाव किया कि हत्या के आरोपी कांस्टेबल चेतन सिंह की आखिरी विभागीय चिकित्सा जांच में किकी भी मानसिक बीमारी की पुष्टि नहीं हुई थी।

रेनू ने कहा कि उनके पास सारे दस्तावेज मौजूद हैं, जो इस बात की तस्दीक करते हैं कि उसका पति चेतन सिंह मानसिक अवसाद में है। इसके साथ ही रेनू ने कहा कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ शनिवार को मुंबई पहुंचेंगी। जहां उसका पति पुलिस की हिरासत में है। रेनू अपना बयान पुलिस में दर्ज करवाने के लिए पति की बीमारी के सारे सबूत साथ लेकर जाएगी।

पत्नी रेनू के अलावा आरोपी चेतन के रिश्तेदार ने उसकी खराब मानसिक हालत का हवाला देते हुए कहा कि यह सच है कि एक सड़क दुर्घटना के बाद चेतन का मानसिक स्वास्थ्य खराब चल रहा है। कुछ साल पहले दुर्घटना में उसे मस्तिष्क में चोट लगी थी। सड़क हादसे में जब वो घायल हुआ था तो उसके मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया था।

मालूम हो कि आरपीएफ जवान चेतन सिंह ने बीते सोमवार को जयपुर-मुंबई ट्रेन में मुंबई के पालघर रेलवे स्टेशन के पास अपने वरिष्ठ सहकर्मी टीका राम मीणा सहित सफर कर रहे तीन यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो फरार होने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :हत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइममुंबईमथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?