लाइव न्यूज़ :

पत्नी ने दांतों से काट ली पति की जीभ, डॉक्टर ने लगाए 15 टांके..जानें क्या है पूरा मामला

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 30, 2023 17:41 IST

हरियाणा की एक महिला ने काटी अपने पति की जीभ। पीड़ित की चीख सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे । उधर, पीड़ित के पिता ने अपनी बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा के हिसार से चौंका देने वाली खबर आई सामने एक महिला ने अपने पति की जीभ काट दीडॉक्टर ने पीड़ित की जीभ में 15 टांके लगाए

हिसार:हरियाणा के हिसार से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जहां नाराज पत्नी ने गुस्से में आ कर अपने पति की जीभ को काट दिया। पीड़ित की चीख सुनकर घरवाले कमरे में पहुंचे , तो सारा दृष्य देख कर दंग रह गए। बेटा जमीन पर पड़ा था और उसके मुंह से खून निकल रहा था । सामने खड़ी बहू अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही थी। 

डॉक्टर ने लगाए 15 टांके

हिसार निवासी कर्मचंद की दस साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। शुक्रवार रात कर्मचंद और उसकी पत्नी सोने के लिए कमरे में गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। पत्नी को इतना ज्यादा गुस्सा आ गया कि अपने पति की जीभ अपने दांतों से चबा कर काट दी। जीभ कटने के बाद कर्मचंद ने शोर मचाया तो घरवाले कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा कि कर्मचंद की जीभ कटी हुई थी तो आनन-फानन में घरवाले उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसकी जीभ में 15 टांके लगाए,उसके बाद भी वो बोल नहीं पा रहा था। 

पिता ने कराई शिकायत दर्ज

कर्मचंद के पिता ने बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई । मायाचंद ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह ढाणी गारण गांव का रहने वाला है। उसके बेटे कर्मचंद की शादी करीब 10 साल पहले टोहाना के पास गांव की लड़की सरस्वती से हुई है। बेटा प्राइवेट जॉब करता है। उसके दो बच्चे है। रात को बेटा व उसकी पत्नी दोनों चौबारे में सोने के लिए गए। करीब 9 बजे बेटे के चिल्लाने की आवाज आई। बेटे कर्मचंद की मां चौबारे में गई। इस दौरान देखा कि कर्मचंद की जीभ से खून निकल रहा था और जीभ लटक रही थी। मायाचंद की शिकायत पर सरस्वती के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी और अपशब्द बोलने का केस दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइमहिसारक्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो