लाइव न्यूज़ :

पत्नी और बेटे ने मिलकर बैंक अधिकारी की हत्या की फिर लाश को 7वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

By अनिल शर्मा | Updated: February 12, 2022 07:58 IST

घटना अंधेरी (पश्चिम) के वीरा देसाई रोड स्थित सिडबी क्वार्टर में सुबह चार बजे से चार बजकर 54 मिनट के बीच हुई। मृतक की पहचान संतनकुमार शेषाद्री (54) के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबैंक अधिकारी की पत्नी और बेटे ने पुलिस के आगे अपना जुर्म कबूल कर लिया हैपत्नी-बेटे ने बताया कि बैंक अधिकारी उन्हें घर खर्च नहीं देता था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता थादोनों ने उसकी हत्या कर लाश को 7वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे

मुंबई। मुंबई के उपनगरीय अंधेरी इलाके में शुक्रवार को 54 वर्षीय बैंक अधिकारी की उसकी पत्नी और बेटे ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को एक इमारत की सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने कबूल किया कि वे मृतक से तंग आ चुके थे क्योंकि वह परिवार पर ध्यान नहीं देता था, उन्हें घर खर्च नहीं देता था और अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था।

उन्होंने बताया कि घटना अंधेरी (पश्चिम) के वीरा देसाई रोड स्थित सिडबी क्वार्टर में सुबह चार बजे से चार बजकर 54 मिनट के बीच हुई। मृतक की पहचान संतनकुमार शेषाद्री (54) के रूप में हुई है। शव को परिसर में देखे जाने के बाद, इमारत के निवासियों द्वारा पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया।

शुरू में इसे आत्महत्या माना गया था, लेकिन पुलिस को उसके फ्लैट के फर्श और दीवारों पर खून के धब्बे मिले और दागों को धोने का प्रयास भी स्पष्ट था। इसके बाद पुलिस ने संतनकुमार की पत्नी जयशीला शेषाद्रि (52) और बेटे अरविंद (26) से पूछताछ शुरू की। दोनों ने उसकी हत्या करने का अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने जयशीला और अरविंद को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :मुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप