लाइव न्यूज़ :

UP: विधवा महिला और दिव्यांग शख्स का सिर मूंडकर, जूतों की माला पहना घुमाया गया गांव, 2 रिश्तेदार गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 27, 2020 14:27 IST

पुलिस के मुताबिक विधवा महिला और उसके 40 वर्षीय दिव्यांग मित्र की दोस्ती उनके रिश्तेदारों को पसंद नहीं थी इसलिए उन्होंने दोनों को अपमानित करने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर 8 लोगों को आरोपी बनाया है। जिनपर प्रताड़ित करने का आरोप है। इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के एक गांव में एक 37 वर्षीय महिला के साथ शर्मनाक घटना हुई है। 37 वर्षीय महिला और उसके साथ एक 40 वर्षीय दिव्यांग शख्स को पहले प्रताड़ित किया गया और फिर उनका सिर मुंडवाकर, उनका मुंह काला किया गया। इतना ही इन्हें इसके बाद उन्हें जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में परेड कराई गई। घटना बुधवार (26 अगस्त) की है। 

पुलिस ने बताया रिश्तेदारों ने क्यों दिया घटना को अंजाम

आरोप है कि महिला के साथ ये सबकुछ उसके रिश्तेदारों ने ही किया है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा है कि महिला के पति ने दो महीने पहले आत्महत्या कर ली थी। पति के निधन के बाद 40 वर्षीय दिव्यांग शख्स के साथ महिला की दोस्ती हुई थी। महिला का वह शख्स अक्सर मदद करता किया करता था। पुलिस के मुताबिक महिला के रिश्तेदारों को शख्स की दोस्ती पसंद नहीं थी। जिसके बाद दोनों को अपमानित करने के लिहाज से उसके साथ ऐसा बर्ताव किया गया। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

इस घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला और दिव्यांग शख्स के सिर का मुंडन किया गया है। जूतों की माला और मुंह काला कर के उनकी परैड कराई गई है। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है इसको देखने के लिए गांव के लोगों ने भीड़ लगाई हुई है। वीडियो में ज्यादातर पुरुष और बच्चे हैं जो हंसते हुए भी दिख रहे हैं।  

दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी 

पुलिस ने बताया कि महिला के दो रिश्तेदारों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों रिश्तेदारों सहित कुछ अन्य लोगों पर आरोप है कि दोनों का सिर मूंडा गया था, चेहरे पर कालिक पोती गई थी और जूतों की माला पहनाकर परेड कराई गई थी। गांव में महिला और दिव्यांग शख्स को एक साथ देखा गया था जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर 8 लोगों को आरोपी बनाया है। जिनपर प्रताड़ित करने का आरोप है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकन्नौजउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?