लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका से खेत में मिलते हुए देख लिया किशोर ने तो प्रेमी ने कर दी हत्या, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 1, 2022 21:10 IST

आरोपी रोहित ने बताया कि वह गांव के ही रहने वाले अजय की बेटी आरती से प्रेम करता है। आरोपी रोहित ने आरती को मिलने के लिए घर के पास एक खेत में बुलाया, तभी किशोर खेलते हुए वहां पहुंच गया और उसने दोनों को देख लिया। उसके बाद रोहित ने सरसों के खेत में किशोर की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक किशोर और हत्यारा रोहित राजभर अमीनी गांव का रहने वाले हैंशुक्रवार की शाम किशोर घर से खेलने के लिए बाहर गया और उसके बाद से वह लापता था रोहित ने सिर्फ इसलिए हत्या की क्योंकि खेत में किशोर ने उसे प्रेमिका के साथ देख लिया था

वाराणसीएक प्रेमी महज इसलिए हत्यारा बन गया क्योंकि प्रेमिका से मिलते हुए एक किशोर ने उसे देख लिया था। वाराणसी के देहात क्षेत्र मिर्जामुराद के अमीनी गांव में आरोपी प्रेमी ने किशोर विपिन किशोर की महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने खेत में प्रेमी-प्रेमिका को साथ में देख लिया था।

किशोर की हत्या रे रहस्य पर से पर्दा उठाते हुए मिर्जामुराद पुलिस ने बताया कि हत्यारे रोहित राजभर ने किशोर विपिन उर्फ दीनदयाल को सरसो के खेत में केवल इस कारण मार जाला क्योंकि उसने प्रेमी-प्रेमिका को मिलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।

किशोर अमीनी गांव का रहने वाला था। पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। संयुक्त परिवार में मां चाचा और बड़े पिता किशोर की परवरिश कर थे। परिवार ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम किशोर घर से खेलने के लिए बाहर गया। शाम गुजर गई लेकिन किशोर नहीं आया।

घरवालों ने आसपास पता किया लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चला। शनिवार को किशोर के चचेरे भाई अजय ने मिर्जामुराद थाने में किशोर के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। उसके बाद रविवार की सुबह गांव के ही मंगरु हरिजन के खेत में किशोर का शव मिला था।

हत्या की सूचना के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। मामले की तहकीकात में गांव के ही रोहित राजभर का नाम सामने आया। मंगलवार को मुखबिर ने सूचना दी की मिर्जामुराद के राधा कृष्ण मन्दिर के पास आरोपी रोहित खड़ा है और वह कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने रोहित से पूछताछ की लेकिन वो पुलिस को बरगलाने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तब वह टूट गया और जुर्म की बात स्वीकार कर ली।

पूछताछ में आरोपी रोहित ने बताया कि वो गांव के ही रहने वाले अजय की बेटी आरती से प्रेम करता है, जिसके बारे में आरती के घर वालों को पता चल गया था। इसके बाद आरती के घरवाले उसकी शादी कहीं और तय करे जा रहे थे।

आरोपी रोहित ने आरती को मिलने के लिए घर के पास एक खेत में बुलाया। तभी किशोर खेलते हुए वहां पहुंच गया और उसने दोनों को देख लिया। इस बात से रोहित डर गया कि कहीं किशोर घर जाकर सारी बात न कह दे। इसलिए रोहित किशोर को वहां से बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और सरसो के खेत में बड़े ही वजनी पत्थर से किशोर के सिर पर प्रहार करके उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद रोहित किशोर का शव वहीं खेत में छुपाकर देर रात घर वापस आ गया और आराम से खाना खाकर सो गया। जब किशोर के घर वालों ने रोहित से उसके गायब होने के बारे में फूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। तब तक मंगरु हरिजन ने शोर मचाया कि उसके खेत में किशोर की लाश पड़ी है।

उसके बाद पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घरवालों ने पुलिस को रोहित पर संदेह का अंदेशा जताया, जिसके बाद पुलिस ने रोहित से पूछताछ की और इस हत्याकांड से पर्दा उठा। 

टॅग्स :वाराणसीहत्यामर्डर मिस्ट्रीक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए