लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : बच्चे को अगवा कर खाने के शक में भीड़ ने अफ्रीकियों को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 24, 2018 10:46 IST

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में बच्चों को अगवा करके उन्हें खाने की अफवाह के चलते गुस्साई भीड़ के निशाने पर 6 अफ्रीकी मूल के लोग आए।

Open in App

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में बच्चों को अगवा करके उन्हें खाने की अफवाह के चलते गुस्साई भीड़ के निशाने पर 6 अफ्रीकी मूल के लोग आए। लेकिन समय रहते पुलिस ने इन लोगों को बचा लिया है। पुलिस का कहना है कि दो महिलाओं को ककरौला में करीब 200 लोगों की भीड़ ने इसके चलते घेरा था।

 इसके बाद उनके साथ रह रहे  दो अन्य अफ्रीकियों को भीड़ ने घर में ताला लगाकर बंद कर दिया था। लेकिन जैसे ही उनको घटना की जानकारी मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर सभी को बचा लिया है। इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का कहना है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं हुई है कि जब  अफवाह के चलते अफ्रीकी मूल के लोगों को शिकार बनाया गया हो।

 दरअसल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद भीड़ से पूछा कि किसका बच्चा किडनैप हुआ है तो चंद मिनटों में भीड़ तितर बितर हो गई। माना जा रहा है कि पहले ऐसी अफवाहें मौखिक तौर पर फैली और बाद में द्वारका और उसके आसपास के इलाकों में वॉट्सऐप ग्रुप पर फैलने लगी है। दरअसल एक  वॉट्सऐप के जरिए अफवाह फैली की बच्चा चोरी होकर खाया गया है। 

जिसके बाद  यहां रहने वाले लोगों नें शक के आधार पर इन लोगों पर हमला किया।डीसीपी एंटो अल्फोंस के मुताबिक अफ्रीकनों को सुरक्षा दी जा रही है। जिन एरिया में अफ्रीकन रह रहे हैं उनसे संपर्क किया जा रहा है। विभिन्न वॉट्सऐप ग्रुप, आरडब्ल्यूए से अपील की जा रही है कि अफवाहों को फैलाया न जाए। वहीं, पुलिस इस जांच में जुट गई है कि आखिर किस ग्रुप से और किसके द्वारा इस तरह के अफवाह को हवा दी जा रही है।

टॅग्स :दिल्लीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने