लाइव न्यूज़ :

आप भी हैं किसी ग्रुप के एडमिन तो हो जाएं सावधान, दर्ज हो सकता है देशद्रोह का मुकदमा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2018 16:55 IST

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के तालेन कस्बे के निवासी और बीएससी के छात्र जुनैद खान को पुलिस ने पिछले 5 महीने से जेल में बंद करके रखा है।

Open in App

आप भी अगर किसी व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य या  फिर ग्रुप एडमिन हैं तो आपको सावधान हो जाएं। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप जेल भी जा सकते हैं। दरअसल मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के तालेन कस्बे के निवासी और बीएससी के छात्र जुनैद खान को पुलिस ने पिछले 5 महीने से जेल में बंद करके रखा है।

जुनैद ना तो ग्रुप का एडमिन था और ना ही उसने मैसेज भेजे थे। खबर के मुताबिक जुनैद खान को 14 फरवरी 2018 को पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक मैसेज फारवर्ड होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जुनैद के घरवालों का कहना है कि मैसेज फॉरवर्ड होने के बाद ग्रुप के एडमिन ने ग्रुप छोड़ दिया और जब पुलिस की कार्रवाई हुई तो उस समय तक जुनैद एडमिन बन गया था।

 बिना जांच के पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। क्योंकि एडमिन ने ग्रुप छोड़ दिया था इस कारण से उस ग्रुप का आटोमैटिक एडमिन जुनैद हो गया था।जिस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जुनैद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने वास्तविक एडमिन इरफान के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।

वहीं, इस पूरे प्रकरण पर पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के वक्त जुनैद ही व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था। ऐसे में जुनैद ही मैसेज के लिए जिममेदार है। जुनैद के भाई फारुख  के मुताबिक आपत्तिजनक मैसेज के शेयर किए जाने के वक्त ग्रुप का एडमिन जुनैद नहीं थ।

जबकि असली एडमिन और अन्य सदस्यों द्वारा ग्रुप छोड़ने के बाद जुनैद एडमिन बन गया। वहीं देशद्रोह का मामला होने के कारण कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया है और इस वजह से वह अपनी परीक्षा भी नहीं दे पाया। ऐसे में अब ये मामला जमानत ना मिलने के कारण एक बार फिर से सुर्खियों में है।

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास