लाइव न्यूज़ :

आईआईटी-खड़गपुर में क्या हो रहा?, जनवरी से सितंबर 2025 में 5 छात्रों ने दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 20, 2025 21:07 IST

जनवरी से अब तक संस्थान में कुल पांच छात्र फांसी लगाकर अपनी जान दे चुके हैं। ऐसी पिछली घटना 18 जुलाई को हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमाता-पिता फोन पर उससे संपर्क नहीं कर पार रहे थे और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो उसका शव छत से लटका हुआ मिला।चंद्रदीप पवार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष का छात्र था।

कोलकाताः आईआईटी-खड़गपुर में शनिवार को एक शोधकर्ता का शव उसके छात्रावास के कमरे की छत से लटका हुआ पाया गया। संस्थान में इस वर्ष आत्महत्या का यह पांचवां संदिग्ध मामला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रांची निवासी हर्षकुमार पांडे (27) अपराह्न करीब दो बजे बीआर आंबेडकर हॉल स्थित अपने कमरे में मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि पांडे मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी कर रहा था। आईआईटी-खड़गपुर के एक प्रवक्ता ने बताया, "उसके माता-पिता फोन पर उससे संपर्क नहीं कर पार रहे थे और उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।

इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो उसका शव छत से लटका हुआ मिला।" इसके साथ ही जनवरी से अब तक संस्थान में कुल पांच छात्र फांसी लगाकर अपनी जान दे चुके हैं। ऐसी पिछली घटना 18 जुलाई को हुई थी,

जब मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष का छात्र रीतम मंडल को राजेंद्र प्रसाद हॉल स्थित उसके छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया था। इनके अलावा 21 जुलाई को एक छात्र की गले में टैबलेट फंसने के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी। मध्य प्रदेश का रहने वाला चंद्रदीप पवार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष का छात्र था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीIITPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज