लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी दिल्लीः 17 वर्षीय नाबालिग लड़की पर तेजाब फेंका, चेहरे का सात-आठ प्रतिशत हिस्सा झुलसा और आंखों पर असर, तीन आरोपी अरेस्ट, उपराज्यपाल ने रिपोर्ट मांगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 18:39 IST

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय लड़की पर बाइक सवार दो नकाबपोश व्यक्तियों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देबिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद तेजाब कैसे खरीदा गया, इस बारे में भी रिपोर्ट में जानकारी दी जाए। दो व्यक्तियों ने 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया।चेहरे का सात-आठ प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है और आंखों पर भी असर पड़ा है।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लेना शुरू कर दिया। पश्चिमी दिल्ली तेजाब हमला मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पश्चिमी दिल्ली में हुई तेजाब हमले की घटना के बारे में बुधवार को शहर के पुलिस आयुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर में बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली 17 वर्षीय लड़की पर बाइक सवार दो नकाबपोश व्यक्तियों ने कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उपराज्यपाल ने पुलिस प्रमुख से कहा है कि बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद तेजाब कैसे खरीदा गया, इस बारे में भी रिपोर्ट में जानकारी दी जाए। पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के पास बुधवार सुबह मोटरसाइकिल पर आए दो व्यक्तियों ने 17 वर्षीय लड़की पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया।

लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसके चेहरे का सात-आठ प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है और आंखों पर भी असर पड़ा है। राजभवन ने ट्वीट किया, “उपराज्यपाल ने आज द्वारका मोड़ पर हुई तेजाब हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में पुलिस आयुक्त से बात की और घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी।

इस रिपोर्ट में यह भी बताने के लिए कहा गया है कि शहर में बिक्री पर प्रतिबंध के बावजूद तेजाब कैसे खरीदा गया।” राजभवन ने लिखा, "उपराज्यपाल ने त्वरित और गहन जांच के निर्देश दिए हैं ताकि दोषियों के लिए सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित की जा सके।

उपराज्यपाल अस्पताल के अधिकारियों के भी संपर्क में हैं और उनसे लड़की का सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। उन्होंने पीड़ित और उसके परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है।" सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि वह पश्चिमी दिल्ली में तेजाब हमले की शिकार 17 वर्षीय किशोरी की हर संभव मदद करेंगी।

उन्होंने अधिकारियों से तेजाब पर कड़ा प्रतिबंध लगाने का आग्रह भी किया। पंद्रह साल की उम्र में तेजाब हमले का सामना करने वाली अग्रवाल सफदरजंग अस्पताल के ‘बर्न आईसीयू’ में पीड़िता (किशोरी) से मिलने गई थीं, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें रोक दिया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उत्तम नगर के मोहन गार्डन इलाके में मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश व्यक्तियों ने स्कूल जा रही किशोरी पर तेजाब फेंक दिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रवाल ने पत्रकारों से कहा, “मैं पीड़िता के इलाज में उसकी मदद करना चाहती हूं और उसकी काउंसलिंग करना चाहती हूं।

हमारा फाउंडेशन किशोरी की मदद करेगा। उसका अच्छी तरह से इलाज किया जाना चाहिए। इसतरह की ज्यादातर घटनाओं में तेजाब से आंखों को भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए प्राथमिकता यह होनी चाहिए कि इसका आंखों पर कोई प्रभाव न पड़े।” लक्ष्मी ने अब भी बड़े पैमाने पर तेजाब की बिक्री होने पर अफसोस जताते हुए इसकी खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से रोक लगाने का अनुरोध किया।

तेजाब हमले को लेकर आक्रोश फैलने के बाद उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना, महिला समूहों और अन्य लोगों ने प्रतिबंध के बावजूद बाजार में तेजाब उपलब्ध होने पर सवाल उठाया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि आरोपी इतनी हिम्मत कैसे कर सकते हैं। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तम नगर के पास मोहन गार्डन में अपनी छोटी बहन के साथ जाते समय तेजाब हमले का शिकार हुई किशोरी ने दो लोगों का नाम लिया है, जो हमले के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। उनमें से एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

एक चिकित्सक ने कहा, “उसका चेहरा सात-आठ प्रतिशत तक झुलस गया है और आंखों पर भी असर हुआ है। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।” अस्पताल के ‘बर्न वार्ड’ के बाहर प्रतीक्षा कर रहे लड़की के पिता ने पत्रकारों से कहा कि उस समय उसकी छोटी बहन साथ थी।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “मेरी बेटी सुबह साढ़े सात बजे घर से निकली। जैसे ही उसने सड़क पार की, उस पर हमला किया गया। उसके घर से निकलने के छह से सात मिनट के अंदर ही यह घटना हो गई। मेरी सबसे छोटी बेटी उसके साथ गई थी और हमले के बाद दौड़कर वह हमारे पास आई।”

यह पूछे जाने पर कि क्या उसे परेशान किया जा रहा थे या उसका पीछा किया जा रहा था, तो उन्होंने कहा कि उसने ऐसी कोई शिकायत नहीं की थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि दोनों व्यक्ति उसके परिचित थे या नहीं। लड़की के चाचा ने सुबह हुई इस घटना के बारे में कहा कि पीड़ित अपनी बहन के साथ मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी तभी उस पर हमला किया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसविनय कुमार सक्सेनाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम